Wednesday, June 10, 2026
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

विधि विभाग एम .जे. पी. रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में एल .एल. एम . सेल्फ फाइनेंस अंतिम वर्ष के छात्र -छात्राओं लिय जुनियर छात्र- छात्राओं द्वारा विदाई समारोह का आयोजन

बरेली,10 जून।रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के विधि विभाग में कल एल. एल. एम. सेल्फ फाइनेंस द्वितीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं द्वारा अपने सीनियर छात्र- छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी जिसकी थीम लेक्स एडियू 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विभागाध्यक्ष प्रो डॉ अमित सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। ऐश्वर्या ने सरस्वती वंदना गायन प्रस्तुत किया। प्राे अमित सिंह ने छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं । एल.एल .एम. द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र छात्राओं द्वारा जिनमें ऐश्वर्या, अंशिका वाजपेई, राखी पवार ,नमन, शुभम यादव, अनुराग, ,कोमल, प्रतिज्ञा, निकिता ,प्रभा, करण प्रताप चौधरी, प्रतीककुमार शर्मा, नरेंद्र सभी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जुनियर छात्रों द्वारा फाइनल ईयर के छात्रों को जिनमें विधिक प्रश्नावली , अभिनय, गायन, मिमिग्री,नृत्य आदि मल्टीपल टास्क दिए जिनके के आधार पर एल. एल. एम. सेल्फ फाइनेंस से मिस फेयरवेल कोमल व मिस्टर फेयरवेल करन प्रताप चौधरी बने कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ नईम उद्दीन व द्वितीय सेमेस्टर के छात्र छात्राएं अंशिका वाजपेई ,शुभम यादव , राखी पवार ,नमन अनुराग, ऐश्वर्या आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन अंशिका वाजपेई व राखी पवार* ने किया इस कार्यक्रम के अवसर पर विधि विभाग के शिक्षकगण डॉ शहनाज अख्तर, डॉ अनुराधा यादव ,सुश्री प्रेक्षा सिंह, डॉ अमित कुमार सिंह ,डॉ नईम उद्दीन,डॉ सचिन रस्तोगी , श्री सचिन कुमार, डॉ निधि शंकर , एल.एल .एम. सेल्फ फाइनेंस द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र – छात्राएं एवं अन्य कर्मचारीगण मोहित, राम वचन, रामनाथ गुलाब सिंहआदि उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------