Thursday, June 4, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग में शोधार्थी सोनिया सिंगला के शोधकार्य का मौखिक परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

बरेली,04 जून। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के व्यवसाय प्रशासन विभाग में आज शोधार्थी सुश्री सोनिया सिंगला का पीएच.डी. शोधकार्य का अंतिम मौखिक परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शोध विषय “उत्तर प्रदेश के रुहेलखण्ड क्षेत्र के उच्च शिक्षण संस्थानों में कार्यरत महिला शिक्षकों के कार्य-जीवन संतुलन का अध्ययन” था।

यह शोधकार्य व्यवसाय प्रशासन विभाग की प्राध्यापिका एवं शोध-निर्देशक प्रोफेसर तुलिका सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया। मौखिक परीक्षा के बाह्य परीक्षक डॉ. अमित जोशी, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल रहे। उन्होंने शोधकार्य से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण एवं गहन प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर सुश्री सोनिया सिंगला ने अत्यंत आत्मविश्वास, स्पष्टता एवं विद्वतापूर्ण ढंग से दिया।

परीक्षा समिति ने शोधकार्य की गुणवत्ता, विषय की समसामयिक प्रासंगिकता तथा शोध निष्कर्षों की उपयोगिता की सराहना की। इस अवसर पर व्यवसाय प्रशासन विभाग की विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता (डीन) ने सुश्री सोनिया सिंगला को उनकी इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुश्री सिंगला भविष्य में भी शिक्षण एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देंगी।

इस अवसर पर विभाग के शिक्षकगण, शोधार्थी एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------