जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में ‘रात्रि चौपाल’ कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बरेली, 12 जून। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में 05 जून से 21 जून 2026 तक चलाए जा रहे विकास, सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण आधारित व्यापक जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत जनपद बरेली के विभिन्न विकास खण्डों में ‘रात्रि चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड मझगवां की ग्राम पंचायत गैनी में मा0 पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, विकास खण्ड भोजीपुरा की ग्राम पंचायत बोहित में मा0 सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार तथा विकास खण्ड भदपुरा के ग्राम नकटी नरायनपुर में मा0 विधायक नवाबगंज डॉ0 एम0पी0 आर्य की की गरिमामयी उपस्थिति में ‘रात्रि चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही शिकायतों का समाधान किया।
रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, अतिक्रमण, सड़क, राशन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं गयी और अधिकारियों ने अधिकांश शिकायतों का तत्काल निस्तारण करते हुए शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करते हुए अधिकारियों ने योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर माननीय सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार जी एवं मा0 विधायक नवाबगंज डॉ एम0पी0 आर्य जी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की।
रात्रि चौपाल में मा0 विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) संतोष कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह, सम्बंधित विकास खण्ड के अधिकारीगण, बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------
