Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

गौशाला विवाद पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का बयान, बोले- गाय हमारी माता है


समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद ने गौशाला को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हालिया बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि गाय का सम्मान हर किसी को करना चाहिए।

गाय का सम्मान जरूरी – अवधेश प्रसाद
अवधेश प्रसाद ने कहा, “गाय हमारी माता है, हम उसकी पूजा करते हैं। मैं जहां भी जाता हूं, गाय को गुड़ खिलाता हूं और उसके पैर छूता हूं। यह हिंदू संस्कृति का अहम हिस्सा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि उनकी आस्था गाय से जुड़ी हुई है और वे इसका पूरी तरह सम्मान करते हैं।

अखिलेश यादव का विवादित बयान
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गौशाला को लेकर बयान देते हुए कहा था, “भाजपा के लोग दुर्गंध पसंद करते हैं, इसलिए गौशाला बना रहे हैं। हम सुगंध पसंद करते हैं, इसलिए इत्र पार्क बना रहे हैं।” उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में चर्चा को जन्म दे दिया है।

‘भाईचारे की खुशबू बनाम नफरत की बदबू’
अखिलेश यादव ने कन्नौज का जिक्र करते हुए कहा, *“हमने कन्नौज में भाईचारे की खुशबू फैलाई है, जबकि भाजपा नफरत की बदबू फैला रही है। कन्नौज के लोग भाजपा द्वारा फैलाई गई दुर्गंध को पूरी तरह साफ करें और रुका हुआ विकास आगे बढ़ाएं।”

‘हमारे आदर्श लोहिया और अंबेडकर हैं’
मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, “अगर मैं यह कहूं कि मेरे आदर्श योगी जी हैं, तो हम पगला जाएंगे। सोचिए, मुझे किस तरह के कपड़े पहनने पड़ते! हमारे आदर्श कौन हैं? हमारे आदर्श डॉ. राम मनोहर लोहिया हैं। हम डॉ. बीआर अंबेडकर के रास्ते पर चलते हैं और नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ते हैं। हमारा लक्ष्य समाजवादी विकास और समृद्धि है।”