उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान सुनी जनसमस्याएं।संबंधित अधिकारियों को ससमय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के दिए निर्देश

बरेली, 23 अक्टूबर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज प्रत्येक दिवस की भांति कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जन सामान्य की समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारियों को प्राप्त जन शिकायतों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये।

समस्त सम्बंधित अधिकारियो को निर्देश दिए गए कि जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि आमजन की शिकायतों को सुनकर शत प्रतिशत उनका निराकरण किया जाये।

-------------------------------------------------------------------------------------------

जनसुनवाई के दौरान जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण कराए जाने तथा जनसुनवाई के दौरान समस्याएं आ रही है उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिए गए और बताया गया कि शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट होना चाहिए।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------