उत्तर प्रदेशराज्य

लखीमपुर खीरी: पहलगाम हमले पर आपत्तिजनक पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी : कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर थाना मितौली क्षेत्र के एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर भाजपा सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया। पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया पर टिप्पणी से मचा बवाल
रजनीश श्रीवास्तव, निवासी कस्बा मितौली, ने आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर सरकार को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की। यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गई, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई
मामले को गंभीरता से लेते हुए मितौली पुलिस ने रजनीश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 196, 353 और 352 के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक शिवा जी दुबे ने बताया कि आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।

-------------------------------------------------------------------------------------------

सोशल मीडिया पर कड़ी नजर: एसपी की चेतावनी
एसपी संकल्प शर्मा ने स्पष्ट किया कि पुलिस सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रख रही है और अभद्र या भड़काऊ टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा, “देश की संवेदनशीलता से जुड़े मुद्दों पर गैरजिम्मेदाराना व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा।”

 

पहलगाम हमला: पूरे देश में रोष का माहौल
गौरतलब है कि हाल ही में कश्मीर के बैसरन (पहलगाम) में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी, जिससे पूरे देश में आक्रोश की लहर है। ऐसे में किसी भी उत्तेजक बयान या सोशल मीडिया पोस्ट को कानूनी रूप से गंभीर अपराध माना जा रहा है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------