लाइफस्टाइल

शरीर में नहीं होगी प्रोटीन की कमी, मखाना के साथ इन चीजों को खाने से मिलेंगे कई फायदे

Health Tips: आजकल बिजी लाइफस्टाइल की वजह से फिट रहना बहुत मुश्किल काम हो गया है। क्योंकि फिट और हेल्दी लाइफ के लिए आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना होता है। पोषण से भरपूर चीजें अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी होता है। भरपूर पोषण के लिए प्रोटीन सबसे अच्छा सोर्स है। प्रोटीन हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाने रखने में मदद करता है। प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स दूध है। लेकिन इसके अलावा मखाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। मखाने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मखाने को कुछ खास चीजों के साथ मिलाकर खाने से प्रोटीन की कमी को दूर किया जा सकता है।

1. मखाना के साथ दही खाएं

दूध के अलावा दही को भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। ऐसे में मखाने को दही में मिलाकर खाने से पाचन में सुधार होता है। इसके अलावा मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है।

2. मखाना के साथ दूध

रात में सोने से पहले मखाने को दूध के साथ मिलाकर खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन की कमी पूरी होती है। इसके अलावा नींद में भी सुधार होता है।

-------------------------------------------------------------------------------------------

3. मखाना के साथ मूंगफली खाएं

मखाने और मूंगफली को एक साथ भूनकर खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। मूंगफली में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट होता है। जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

4. मखाना के साथ बादाम और अखरोट खाएं

मखाने के साथ बादाम और अखरोट खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इससे दिमाग तेज होता है और दिल की सेहत भी अच्छी रहती है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------