Wednesday, August 12, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेशराज्य

लोकनायक जेपी की संपूर्ण क्रांति से विकाश संभव: विजय श्रीवास्तव

लखनऊ: रालोद के राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने अपने एक बयान में कहा है कि लोकनायक जेपी के सम्पूर्ण क्रांतिरास्ते पर चलकर ही उत्तम प्रदेश और देशबन सकता है।सत्ता जनता के हित के लिए होती है।जब तक गांव का विकाश नहीं होगा तब तक प्रदेश का विकाश नहीं होगा।श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आर्थिक और सामाजिक आजादी सिर्फ गांधीवादी समाजवादी सोच से लाई जा सकती है।श्री श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार से एम एस पी कानून को असली जामा पहनने की मांग करते हुए कहा कि गन्ना का दाम कम से कम 500 रुपया प्रति क्विंटल होना चाहिए। गन्ना किसानों को फसल का सही दाम न मिलने से काफी निराश हुई।पूर्वांचल में बाढ़ आपदा से जनता को काफी संकट का सामना करना पड़ रहा है।सरकार को मदद के लिए अति प्रभावी कदम उठाना चाहिए।पूर्वांचल के विकाश में बाढ़ सबसे बड़ा रोड़ा है। बाढ़ समस्या का जब तक स्थाई हल केंद्र और यूपी सरकार द्वारा नहीं निकाला जाएगा तब तक पूर्वांचल का विकाश संपूर्ण नहीं हो पाएगा।

---------------------------------------------------------------------------------------------------