Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

अवध महोत्सव के ऑडिशन एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन, 26 अगस्त को होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

गोंडा। 7वें अवध महोत्सव 2026 – “चेंज फॉर गोंडा” के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए ऑडिशन एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन उद्देश्य क्लासेस, गोंडा में किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया अवध महोत्सव के अंतर्गत नृत्य, गायन, कविता एवं कला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों का ऑडिशन लिया गया तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए परीक्षा आयोजित की गई। ऑडिशन एवं परीक्षा प्रक्रिया में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया यह आयोजन अवध महोत्सव के संयोजक अविनाश सिंह के संयोजन में तथा शुभम शुक्ला के निर्देशन में संपन्न हुआ। ऑडिशन टीम में दिलीप जायसवाल, तनीषा पांडेय, वैष्णवी सिंह, आयुष मिश्रा, चंद्र प्रकाश एवं अभिषेक मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*26 अगस्त को होगा भव्य आयोजन*

-------------------------------------------------------------------------------------------

आयोजन समिति के अनुसार अवध महोत्सव का मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 26 अगस्त 2026, बुधवार को अरिहंत कॉन्टिनेंटल रिसॉर्ट, कुबेर टॉकीज के सामने, गोंडा में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम में उद्घाटन एवं सांस्कृतिक महोत्सव: दोपहर 2 बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह: शाम 5 बजे से आयोजकों ने बताया कि ऑडिशन एवं परीक्षा में चयनित प्रतिभागियों को मुख्य कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

अवध महोत्सव का उद्देश्य गोंडा एवं आसपास के क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना, कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देना तथा युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहित करना है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------