Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

आईसीआईटी में 1 मिनट माइक्रो टॉक प्रतियोगिता का आयोजन, आशुतोष मिश्रा ने हासिल किया पहला स्थान; विजेताओं को मिलेगा कैश प्राइज और मेडल

गोंडा: गांधी जयंती के अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एजुकेशन सोसाइटी (ICIT), गोंडा में 1 मिनट माइक्रो टॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 45 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करना रहा उद्देश्य

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल, मंच पर बोलने की क्षमता और कम समय में अपने विचार प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करना था। प्रतिभागियों ने दिए गए विषयों पर एक मिनट के भीतर अपने विचार प्रभावशाली तरीके से रखे।

प्रतियोगिता में आशुतोष मिश्रा ने प्रथम, साधना सिंह ने द्वितीय, अनुभव मिश्रा ने तृतीय, रमन कसौधन ने चतुर्थ और राधे यादव ने पंचम स्थान हासिल किया।

विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ मिलेगा मेडल

संस्थान की ओर से विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और मेडल प्रदान किए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 1000 रुपये, द्वितीय को 500 रुपये, तृतीय को 250 रुपये, चतुर्थ को 150 रुपये और पंचम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 100 रुपये की नकद राशि के साथ मेडल दिया जाएगा।

-------------------------------------------------------------------------------------------

शिक्षकों और कर्मचारियों ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक और कर्मचारी शिवम सिंह, माया राम यादव, ऋतिक अवस्थी, अर्जुन यादव, रिया नंदनी, आचल मौर्या, सतीश पांडेय और गणेश कुमार मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया।

निदेशक ने विद्यार्थियों को दी बधाई

संस्थान के निदेशक संतोष कुमार गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के साथ अपनी बात को कम समय में प्रभावी तरीके से रखने की क्षमता विकसित करती हैं।

उन्होंने कहा कि ICIT में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की रचनात्मक और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन आगे भी जारी रखा जाएगा।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------