आरिल नदी में तीन लोगों के डूबने की सूचना पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने एस.एस.पी.के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया

बरेली,08 सितंबर।ग्राम दारूआपुर तहसील आंवला मे आरिल नदी के पुल को पार करते समय तीन लोगो के बहने की सूचना प्राप्त होने पर कल जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया।

बाढ़ की संभावित स्थिति के दृष्टिगत ध्यान में रखते आसपास के संवेदनशील क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर जलस्तर एवं वर्तमान परिस्थितियों का विस्तृत जायजा लिया गया।
संबंधित अधिकारियों को नदी के जलस्तर की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने, संवेदनशील एवं संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए।
-------------------------------------------------------------------------------------------
जनसुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

