एम.जे.पी.रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो.के.पी.सिंह जी के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन

बरेली, 30 अगस्त। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली के माननीय कुलपति प्रोफेसर के पी सिंह जी के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन एम.जे.पी. रूटा विश्वविद्यालय परिसर के शिक्षक संघ ने आज बड़े स्तर पर शिक्षकों की गरिमामय उपस्थिति में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सभागार में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह व महामंत्री डॉ सुरेश कुमार ने माननीय कुलपति जी को पुष्प गुच्छ भेंटकर की। इस अवसर पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने माननीय कुलपति जी द्वारा विश्वविद्यालय को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके द्वारा किए गए अनगिनत कार्यों व प्रयासों की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा बताया माननीय कुलपति जी के व्यक्तित्व में एक अच्छी नेतृत्व शैली के साथ-साथ अन्य विभिन्न विविधतओं का मिश्रण है जो राष्ट्रहित व समाज हित में कार्य करता है। माननीय कुलपति जी वर्तमान शिक्षक संघ के कार्यकाल में लगभग 48 शिक्षकों की पदोन्नति करके पिछले कई वर्षों का इंतजार खत्म किया जो शिक्षक हित में बहुत बड़ी उपलब्धि है। माननीय कुलपति प्रोफेसर के पी सिंह जी ने अपने उदबोधन में बताया कि एक लीडर को हमेशा पैरेंटल की भूमिका में होना चाहिए। विश्वविद्यालय के विकास के लिए जो नीतियां बनी वह विश्वविद्यालय के विकास में हमेशा काम आयेंगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री महेंद्र कुमार डीन व एकेडमिक प्रोफेसर एस के पांडे जी ने भी विश्वविद्यालय के विकास में माननीय कुलपति जी के प्रयासों की सराहना की। शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ सुरेश कुमार ने माननीय कुलपति जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक समाज सुधारक के रूप में बताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह ने व धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री डॉ सुरेश कुमार ने दिया। इस अवसर पर प्रोफेसर आलोक श्रीवास्तव, प्रोफेसर एस एस बेदी, प्रोफेसर तूलिका सक्सेना प्रोफेसर भोला खान, प्रोफेसर विनय ऋषिवाल, डॉ पवन सिंह, प्रोफेसर सुधीर कुमार वर्मा तथा अन्य शिक्षक, कर्मचारी व मीडिया तथा ए बी वी पी के संगठन मंत्री व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-------------------------------------------------------------------------------------------
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

