“कबाड़ से जुगाड़” की अनूठी पहल: Waste to Art से तैयार बुके से मंत्री जी, जिलाधिकारी एवं महापौर का अभिनव स्वागत


बरेली,04 अक्टूबर।स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत केंद्रीय अभियान “स्वच्छता ही सेवा” एवं “सेवा संकल्प अभियान–2026” के तहत वार्ड–58, गुलाब नगर स्थित गुद्दड़ बाग में नगर निगम बरेली एवं विभिन्न विभागों द्वारा बहुउद्देशीय जनसेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 1,200 से अधिक नागरिकों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागीय योजनाओं, सेवाओं एवं जागरूकता गतिविधियों का लाभ उठाया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन (SBM) टीम द्वारा लगाया गया रचनात्मक स्वच्छता जागरूकता स्टॉल रहा, जहां Waste to Art एवं “कबाड़ से जुगाड़” की अवधारणा को आकर्षक Creative Installations के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
Waste to Art बुके से हुआ अतिथियों का अभिनव स्वागत:-
SBM IEC टीम द्वारा अनुपयोगी एवं बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं के पुनःउपयोग से Waste to Art बुके तैयार किए गए। इन्हीं रचनात्मक बुके के माध्यम से माननीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री अरुण कुमार सक्सेना जी, जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह जी एवं माननीय महापौर श्री उमेश गौतम जी का स्वागत किया गया।
इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वागत एवं सजावट में भी ऐसी वस्तुओं का उपयोग किया जा सकता है जिन्हें सामान्यतः अनुपयोगी समझकर फेंक दिया जाता है। कचरे को नया रूप देकर उपयोगी एवं आकर्षक वस्तु में परिवर्तित करना ही “कबाड़ से जुगाड़” और Waste to Art की सोच को दर्शाता है।
“कचरा नहीं, संसाधन है”—Creative Installations से दिया स्वच्छता संदेश ;-
SBM IEC टीम द्वारा स्टॉल पर 4 प्रकार के कचरा पृथक्करण, RRR (Reduce, Reuse, Recycle), Home Composting, Waste to Art एवं Waste to Green से संबंधित आकर्षक Creative Models एवं Installations लगाए गए।
इन मॉडलों के माध्यम से नागरिकों को समझाया गया कि स्वच्छता की शुरुआत घर से कचरे के स्रोत पर पृथक्करण से होती है। गीले, सूखे एवं अन्य श्रेणियों के कचरे को निर्धारित तरीके से अलग रखने तथा उनके उचित प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई।
Home Composting और Waste to Green को भी किया प्रदर्शित:-
-------------------------------------------------------------------------------------------
SBM टीम द्वारा Home Composting के Creative Model के माध्यम से घर से निकलने वाले गीले/जैविक कचरे से खाद तैयार करने की अवधारणा समझाई गई। वहीं अनुपयोगी प्लास्टिक बोतलों के पुनःउपयोग से पौधरोपण एवं सजावट की गतिविधियों को प्रदर्शित करते हुए नागरिकों को “Waste to Green” की दिशा में प्रेरित किया गया।
नागरिकों को बताया गया कि अनुपयोगी वस्तुओं को तुरंत कचरा समझकर फेंकने के बजाय उनके Reuse एवं Upcycling की संभावनाओं पर विचार किया जाए। इससे कचरे की मात्रा कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा दिया जा सकता है।
एक परिसर में अनेक विभागों की सेवाएं:-
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नागरिकों की सुविधा एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न विभागों द्वारा बहुउद्देशीय शिविर लगाए गए। इनमें जिला स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, सेवायोजन कार्यालय, सेवा सेतु एवं सोलर सिस्टम, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, कर विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग, महिला कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, विद्युत बिल सुधार शिविर, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन प्रमुख रहे।
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना गया तथा संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन एवं समाधान उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम में श्री अरुण कुमार सक्सेना जी, वन एवं पर्यावरण मंत्री, श्री अनिल कुमार सक्सेना जी, अधिवक्ता, माननीय जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह जी, माननीय महापौर श्री उमेश गौतम जी, पार्षदगण, स्वच्छ भारत मिशन की टीम तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस बहुउद्देशीय कार्यक्रम में 1,200 से अधिक नागरिकों ने प्रतिभाग किया तथा विभिन्न विभागीय सेवाओं एवं स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों का लाभ उठाया।
कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता में सहभागिता, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, Reuse, Recycling, Resource Recovery और Waste to Art को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
SBM टीम का संदेश:-
“कचरा नहीं, संसाधन समझें—कबाड़ से जुगाड़ करें, Waste to Art अपनाएं और स्वच्छता को व्यवहार बनाएं।” बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
