गोंडा में समाजवादी शिक्षक सभा ने मनाया शिक्षक दिवस, पांच शिक्षकों को ‘शिक्षक रत्न सम्मान’ से किया सम्मानित

गोंडा: समाजवादी पार्टी कार्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एस.पी. सिंह पटेल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को ‘शिक्षक रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी शिक्षक सभा के अध्यक्ष बिपिन चन्द वर्मा ने की, जबकि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।
शिक्षकों के सम्मान और अधिकार की लड़ाई जारी रखने का संकल्प
मुख्य अतिथि अरशद हुसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा शिक्षकों के सम्मान और उनके हक की लड़ाई लड़ती रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिपिन चन्द वर्मा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और माता सावित्रीबाई फुले के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया।
प्रदेश सचिव शिक्षक सभा मंशाराम वर्मा ने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. राधाकृष्णन और सावित्रीबाई फुले के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा के अधिकार के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
इन पांच शिक्षकों को मिला ‘शिक्षक रत्न सम्मान’
-------------------------------------------------------------------------------------------
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से पांच शिक्षकों को ‘शिक्षक रत्न सम्मान’ प्रदान किया गया।
सम्मानित शिक्षकों में पूर्व व्यायाम शिक्षक श्री राम नगीना यादव, कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर राजा राम, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर शोभित मौर्य, मदरसा जामिया अहले सुन्नत हिदायतुल इस्लाम की आलिया खानम और महाराजा देवी बख्श सिंह अवधराज सिंह महाविद्यालय, डुमरियाडीह के डॉ. अवधेश कुमार वर्मा शामिल रहे।
सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम को प्रदेश सचिव शिक्षक सभा पुनीत कनौजिया, मो. शकील, राधे श्याम सोनकर, राम गोपाल वर्मा, मनी राम निषाद, खालिक अंसारी, लाल चंद चौधरी, राजीव मिश्रा, राकेश कुमार वर्मा और दूध नाथ वर्मा ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सपा प्रवक्ता जावेद मंटू ने किया।
समारोह में सपा नेता हाजी जकी, जिला अध्यक्ष व्यापार सभा देवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक अफजल खान, जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड दीपू यादव, राष्ट्रीय सचिव मजदूर सभा फरहान सिद्दीकी, सोमनाथ तिवारी, शाहिद खान, साहब राम यादव, सुनील कुमार यादव, जनक राज यादव, दिलीप यादव, बृजेश यादव और हीरा लाल सागर समेत सैकड़ों समाजवादी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

