Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी ने आई0टी0आई0 की जिला कौशल विकास समिति की करी समीक्षा

बरेली, 23 अगस्त। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल आई0टी0आई0 की जिला कौशल विकास समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जनपद में अभी तक संचालित किये गये सेक्टरों तथा उनमें अभी तक कराये गये स्वरोजगार एवं रोजगार के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में रोजगार हेतु अधिक संभवना वाले सेक्टरों जैसे- हेल्थकेयर, रिटेल, फूड प्रोसेसिग, ग्रीन जॉब्स, फर्नीचर एण्ड फिटिंग, ब्यूटी एण्ड वेलनेस, टेलीकॉम में लक्ष्य आंवटन कराने हेतु समिति के सम्मुख प्रस्ताव रखा गया। समिति के सदस्य डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 द्वारा सेक्टर इलेक्ट्रीशियन, जिला सहायक श्रमायुक्त द्वारा प्लबर तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आई0टी0 एण्ड आई0टी0एस0 सेक्टर में भी लक्ष्य हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए मेसन में भी प्रशिक्षण कराये जानेे के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्लम्बर, मेसन, इलेक्ट्रिीशियन आदि कोर्सों में प्रशिक्षित युवाओं को ऐसे प्लेटफार्म पर पंजीकृत करें जहां से आम आदमी भी उन तक आसानी से आपना कार्य कराने हेतु सम्पर्क कर सके तथा ऐसे प्लेटफार्म का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि जो भी योजनायें संचालित हो रही है उनका लाभ प्रत्येक दशा में आम जनमानस तक पहुंचाया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0, जिला सहायक श्रमायुक्त सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------