Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने नियंता परिषद को दिए निर्देश– छात्रहित सर्वोपरि

श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के शैक्षिक सत्र 2026- 27 हेतु नवगठित नियंता परिषद की पहली बैठक में प्रो. जितेंद्र सिंह ने नियंता परिषद के नवनियुक्त मुख्य नियंता प्रो. संदीप कुमार श्रीवास्तव एवं उपमुख्य नियंता प्रो. अरविंद कुमार शर्मा सहित नियंता परिषद के सभी सदस्यों डॉ रेखा शर्मा ,डॉ. संतोष श्रीवास्तव , मनीष मोदनवाल, विवेक प्रताप सिंह ,डॉ वंदना भारतीय ,डॉ. माला सिंह, डॉ रामित पटेल ,डॉ ममता शुक्ला डॉ.अरुण प्रताप सिंह, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ,डॉ.हरीश कुमार शुक्ला, डॉ घनश्याम द्विवेदी एवं डॉ अमित कुमार शुक्ला को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया साथ ही महाविद्यालय की शैक्षिक और अनुशासन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु निर्देश देते हुए कहा श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले समस्त छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निराकरण नियंता परिषद द्वारा त्वरित किया जाएगा, सभी कक्षाएं समय से संचालित होंगी, शिक्षक समय से अपनी कक्षाओं में पहुंचे उन्होंने यह भी कहा जल्दी ही कार्य की सुगमता हेतु नियंता परिषद कार्यालय के सम्मुख छात्र सहायता बोर्ड लगाया जाएगा जिस पर छात्रवृत्ति , टी.सी ,पुस्तकें एवं अंक तालिका देने वाले कर्मचारियों का नाम एवं फोन नंबर भी अंकित होगा l इस अवसर पर सेवानिवृत प्रो. राज बहादुर सिंह बघेल , डॉ ओम प्रकाश यादव, विजय सिंह, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, ड्रिंकल यादव, सुमित कुमार तिवारी, आनंद कुमार चतुर्वेदी, अमित द्विवेदी अर्जुन चौबे, मेरा युवा भारत के समन्वयक विनय श्रीवास्तव ,कुंवर रामायण सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी नियंता परिषद के सभी सदस्यों को बधाई दी l

-------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------