Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

प्रेस विज्ञप्ति: आरजीएनएयू में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम आयोजित

राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) में 1 अक्टूबर 2026 को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक ब्लॉक स्थित सेमिनार हॉल-1 में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।

इस देशव्यापी अभियान के अंतर्गत प्रो. (डॉ.) भृगु नाथ सिंह, कुलपति, आरजीएनएयू ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई तथा सभी से एक स्वस्थ समाज बनाने के लिए सामूहिक रूप से योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कुलपति ने मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम के लिए स्वस्थ जीवन-मूल्यों, जागरूकता एवं व्यक्तिगत जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने तथा समाज में नशामुक्त जीवन का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया।

-------------------------------------------------------------------------------------------

कार्यक्रम का समापन “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कैंपेन के अनुरूप एक ‘जागरूक, स्वस्थ एवं सशक्त युवा शक्ति के निर्माण’ के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------