Sunday, September 13, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में 14 सितंबर को बी.टेक. प्रवेश हेतु अंतिम स्पॉट काउंसलिंग, समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण से वंचित अभ्यर्थियों को भी मिलेगा अवसर

बरेली,12 सितम्बर।महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (FET) ने बी.एससी. उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए भी बी.टेक. लेटरल एंट्री में प्रवेश का अवसर उपलब्ध कराया है। पात्र बी.एससी. अभ्यर्थी सीधे बी.टेक. द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए बी.टेक., बी.टेक. लेटरल एंट्री, एम.टेक. एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु अंतिम स्पॉट राउंड काउंसलिंग का आयोजन 14 सितंबर 2026 को प्रातः 09:00 बजे से FET ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर में किया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह अंतिम स्पॉट राउंड उन अभ्यर्थियों के लिए विशेष अवसर प्रदान करता है, जो किसी कारणवश समर्थ (Samarth) पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करा सके थे अथवा पूर्व काउंसलिंग चरणों में प्रवेश नहीं ले पाए थे। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं।

-------------------------------------------------------------------------------------------

फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों के अनुरूप अतिरिक्त शैक्षणिक अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EL) के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग (AI/ML), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) तथा ऑटोमेशन में से किसी एक माइनर स्पेशलाइजेशन का चयन करने का अवसर मिलेगा। इसी प्रकार मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME) के विद्यार्थियों को रोबोटिक्स अथवा एनर्जी इंजीनियरिंग में से किसी एक माइनर स्पेशलाइजेशन का चयन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में विद्यार्थियों को केवल इंजीनियरिंग डिग्री ही नहीं, बल्कि उभरती हुई आधुनिक तकनीकों में विशेषज्ञता प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा, जिससे उनके रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसर और अधिक सुदृढ़ होंगे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------