Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान–2026 के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन

 

बरेली,04 अक्टूबर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान–2026 के तहत नगर निगम बरेली की SBM टीम द्वारा 300 बेड अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया गया।

रक्तदान शिविर में अपर नगर आयुक्त श्री शशि भूषण राय PCS को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने रिबन काटकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया और उद्घाटन के पश्चात सबसे पहले स्वयं रक्तदान कर* उपस्थित लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

अपर नगर आयुक्त द्वारा स्वयं प्रथम रक्तदान कर उदाहरण प्रस्तुत करने से उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों में उत्साह बढ़ा और कई लोगों ने प्रेरित होकर स्वेच्छा से रक्तदान किया।

शिविर के आयोजन एवं समन्वय में उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी (Deputy NSA) डॉ सतीश चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने डॉ. अमित दिनकर के साथ मिलकर रक्तदान शिविर के आयोजन एवं समुचित व्यवस्थाओं का समन्वय किया तथा प्रतिभागियों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर CSFI श्री महेंद्र प्रताप सिंह राठौर, SFI श्री दीपक, नीरज, संजीव, राकेश, संजय एवं पूर्णिमा कुमार* ने भी स्वयं रक्तदान किया और उपस्थित लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। वहीं सुपरवाइजर श्री संजय राठौर & रोशन लाल ने भी रक्तदान कर लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।

-------------------------------------------------------------------------------------------

कार्यक्रम में ब्रांड एंबेसडर श्री मोहित शर्मा*, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी, SBM टीम तथा अन्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित प्रतिभागियों ने रक्तदान को सामाजिक सेवा और मानवीय जिम्मेदारी के रूप में लेते हुए बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। रक्तदान के पश्चात रक्तदाताओं को अनार का जूस एवं बिस्किट भी उपलब्ध कराए गए, ताकि रक्तदान के बाद उन्हें आवश्यक जलपान प्रदान किया जा सके।

शिविर के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस पहल ने स्वच्छता के साथ सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया।

नगर निगम बरेली का संदेश :-

“रक्तदान—महादान, सेवा का सबसे मानवीय संकल्प।”
“स्वच्छता के साथ सेवा का संकल्प—रक्तदान कर बचाएं किसी का जीवन।” बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------