Wednesday, January 15, 2025
विदेश

अब हर औरत को 8 बच्चे पैदा करने पर मिलेगा बडा ईनाम, जानें किस देश के राष्ट्रपति ने किया ये ऐलान

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन जंग में अब तक कई रूसी सैनिक मारे गए हैं। पहले से ही कम जनसंख्या से जूझ रहे रूस के लिए अब घटती आबादी चिंता का सबब बन चुकी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की महिलाओं से 8 बच्चे पैदा करने की गुहार लगाई है। इस जंग में जहां बड़ी संख्या में सैनिक मारे गए हैं, वहीं काफी लोगों ने देश छोड़ दिया है।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि छोटे परिवारों के चलन की वजह से देश में आबादी का संकट बढ़ता जा रहा है। आने वाली पीढ़ियों के लिए रूस की जनसंख्या को संरक्षित करना बेहद जरूरी है। पुतिन ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि हमें अपने परिवारों को बढ़ाने की ओर ध्यान देना चाहिए। वरना भविष्य में घटती आबादी हमारे लिए एक बड़ी मुसीबत बन सकती है।

मॉस्को में वर्ल्ड रशियन पीपुल्स काउंसिल में पुतिन ने कहा- देश को उस दौर में लौटना चाहिए, जब बड़े परिवार आदर्श हुआ करते थे। हर एक औरत के 8 से ज्यादा बच्चे होते थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2023 में रूस की जनसंख्या 14.64 करोड़ थी, जो 1999 के मुकाबले बेहद कम है। पुतिन ने जबसे राष्ट्रपति पद संभाला है, रूस की आबादी लगातार घट रही है।

पुतिन ने उन लोगों के लिए योजनाएं भी शुरू की हैं, जो एक से ज्यादा बच्चे पैदा कर रहे हैं। इन औरतों को ‘मदर हीरोइन’ अवॉर्ड दिया जा रहा है, जिसमें 1 अरब रुबल (13 लाख रुपए) दिए जाएंगे। यूक्रेन से जंग के बाद करीब 9 लाख लोगों ने रूस छोड़ दिया है। यही वजह है कि युद्ध के लिए अलग से 3 लाख लोगों की भर्ती की गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------