Sunday, August 2, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

बरेली,31जुलाई। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के 24वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में दीक्षोत्सव के अंतर्गत महामहिम कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की प्रेरणा तथा माननीय कुलपति प्रो. के.पी. सिंह जी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय परिसर के छात्र- छात्राओं के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विषय जनभवन लखनऊ द्वारा ही निर्धारित किए गए थे, जिन पर विद्यार्थियों ने अत्यंत गंभीरता, मौलिकता एवं रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। यह विषय भारत एवं विश्व की अर्थव्यवस्था , भारत एवं राज्य सरकार द्वारा किये गए अच्छे कार्य तथा पिछले 10 वर्षों में विश्वविद्यालय/ संस्थान में चिकित्सा, कृषि, शिक्षा, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में किए गए विशिष्ट कार्य आदि से संबंधित रहे।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में लेखन कौशल, तार्किक चिंतन और समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता का विकास करना था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जैमिनी वार्ष्णेय , एम . फार्मा, रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय परिसर, द्वितीय स्थान तशीमय खानम , बी. काम. (आनर्स) तथा तृतीय स्थान दीपांशु दीप, एम.ए.( इतिहास), विश्वविद्यालय परिसर ने प्राप्त किया। शेष प्रतिभागियों का प्रदर्शन भी प्रशंसनीय रहा। प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे । विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो . के.पी.सिंह, कुलसचिव श्री महेंद्र कुमार, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रविन्द्र सिंह, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पाण्डेय, डॉ. इंदरप्रीत कौर, डॉ. रीना पंत और कल्चरल क्लब सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------