महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान विभाग के एमएससी के छात्रों ने डिसर्टेशन रिसर्च वर्क में बनाए प्रोटीन से भरपूर ओयस्टर मशरूम के बेहतरीन प्रोडक्ट

बरेली,03जून।महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से पादप विज्ञान विभाग के एमएससी के छात्रों ने किया कमाल। पादप विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ विजय कुमार सिन्हाल के दिशा निर्देशन में डिसर्टेशन के पी एच डी के रिसर्च वर्क के दौरान ओयस्टर मशरूम को उगाया एवं उसकी क्वालिटी को बेहतरीन करके बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोडक्ट बनाएं। मशरूम विशेषज्ञ एवं रिसर्च सुपरवाइजर डॉ विजय कुमार सिन्हाल ने बताया कि डिसर्टेशन के छात्रों ने न केवल मशरूम से बने प्रोडक्ट बनाए बल्कि उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की एवं उसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों में भी वृद्धि की। उन्होंने बताया कि छात्रों द्वारा बनाए गए यह प्रोडक्ट शीघ्र ही बाजार में उपलब्ध होंगे जिसके लिए कई कंपनियां आगे आई हैं। बाह्य विशेषज्ञ प्रोफेसर बीपी सिंह ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।छात्रों के प्रस्तुतीकरण के दौरान पादप विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों ने ऐसा शोध कार्य किया है जो समाज को शीघ्र ही उपलब्ध हो जाएगा। संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर जे एन मौर्य ने उत्पादों से संबंधी सूक्ष्म जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। प्रोफेसर संजय कुमार गर्ग ने कहा कि आने वाले समय में यही छात्र रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय का मान बढ़ाएंगे। प्रोफेसर उपेंद्र कुमार ने उत्पादों की गुणवत्ता से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स छात्र-छात्राओं को दिए। इस अवसार पर डॉ पंकज कुमार अरोड़ा,डॉ ललित कुमार पांडे आदि उपस्थित रहे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट


