Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

अजय राय के दौरे से पहले गोंडा शहर अध्यक्ष हाउस अरेस्ट, तो बाराबंकी में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने मसौली थाने पर रोका

*गोंडा।* कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज गोंडा के करनैलगंज स्थित शाहपुर रेक्सडिया में मृतक विनोद साहनी के परिजनों से मिलने आ रहे थे। लेकिन पुलिस ने दौरे से पहले ही कांग्रेस को रोकना शुरू कर दिया।
गोंडा में शहर कांग्रेस अध्यक्ष व सभासद शाहिद अली कुरैशी को पुलिस ने सुबह घर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। किसी तरह वे साथियों के साथ कांग्रेस भवन पहुंचे तो वहां भी पुलिस ने उन्हें घेर लिया और बाहर निकलने से रोक दिया। वहीं जानकारी आ रही है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बाराबंकी जिले के मसौली थाने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
शाहिद कुरैशी ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है और बहुत बड़ी दुख की बात है। उन्होंने कहा, “यह दलित की आवाज दबाने की साजिश है, हम डरेंगे नहीं, पीड़ित को न्याय दिलाकर रहेंगे।”
इस दौरान कांग्रेस भवन गोंडा में मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, पीसीसी सदस्य जलील खान, प्रदेश संगठन मंत्री अनीश नाना, शाहिदा अंजुम, पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, मंडल अध्यक्ष साहिल अंसारी, रामदीन, रिजवान अहमद , डॉ जफर निरमेश श्रीवास्तव, विजय मौर्य राजू सेवादल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

-------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------