Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

आईवीआरआई ऑफिसर्स लेडीज क्लब द्वारा भव्य तीज समारोह का आयोजन


बरेली,23 अगस्त। आईवीआरआई ऑफिसर्स लेडीज क्लब द्वारा तीज के पावन अवसर पर भव्य एवं रंगारंग तीज समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की उपाध्यक्ष डॉ. मनीषा सिंह ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्ता एवं अन्वेषा द्वारा मनमोहक गणेश वंदना की प्रस्तुति से हुआ। इसके पश्चात डॉली, गोल्डी, अर्चना, मौमिता, विद्या सिंह, स्वाति, नेहा, रेखा, नीतू, अंकिता एवं मालिनी द्वारा विभिन्न मधुर गीतों पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का सफल एवं मनोरंजक संचालन पायल एवं श्वेता ने अपनी हास्यपूर्ण और आकर्षक एंकरिंग से किया। सरिता, अनुराधा एवं रश्मि ने विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन कर कार्यक्रम में हंसी-खुशी और उत्साह का रंग भर दिया।
समारोह का विशेष आकर्षण सुनीता दत्त, गीता सिंह एवं मनीषा सिंह द्वारा प्रस्तुत हास्य नाटिका रही, जिसने उपस्थित सभी सदस्याओं को खूब गुदगुदाया और तालियां बटोरीं।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों के उपरांत देबोश्री वर्धन को सर्वसम्मति से “तीज क्वीन” चुना गया। वहीं, क्लब की महिलाओं ने पारंपरिक कजरी गीत गाकर तीज की सांस्कृतिक परंपरा और महत्व को जीवंत बनाए रखा।
कार्यक्रम में रेणुका, दीपा, काजला, हिमानी, यशोदा, डॉ. तारु, सुषमा सहित क्लब की अन्य सदस्याओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सदस्याओं ने उत्साह एवं उमंग के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।
कार्यक्रम के अंत में क्लब की सचिव श्रीमती श्वेता सिंह ने सभी अतिथियों एवं सदस्याओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कोषाध्यक्ष अनुराधा सिंह एवं संयुक्त सचिव ने कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समारोह ने तीज की परंपरा, संस्कृति, सौहार्द एवं महिला एकता को सुंदर रूप से प्रदर्शित करते हुए सभी के लिए एक यादगार संध्या का रूप ले लिया। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

-------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------