ऐसी बेटी का बाप बना ही क्यों मैं; रो पड़े पाकिस्तान में फातिमा बन निकाह करने वाली अंजू के पिता

वो इस देश से चली गई तो वो हमारी बेटी नहीं है। उससे रिश्ता खत्म हो गया। उसके दिमाग में ऐसी साजिश चल रही थी, हमें मालूम नहीं था। फिर भी मैं तो यही कहूंगा कि हमारा उससे कोई रिलेशन नहीं है। रिश्ता खत्म है हमारा। गया प्रसाद ने आगे कहा कि अनके दामाद (अंजू के पहले पति) ने उन्हें कुछ वीडियो भेजे और कहा कि अंजू वहां सगाई कर रही है। इसपर मैंने कहा कि इसमें मैं क्या कर सकता हूं। अंजू के पिता ने कहा कि मैंने कभी सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था कि मेरी बेटी ऐसा कर सकती है। ये हमारी बात नहीं है। यह पूरे भारत देश की बात है। मुझे तो बोलने में भी शर्म आ रही है। इस तरीके से लड़कियां अगर लड़कियां करती हैं तो यह एक बहुत ही शर्मनाक बात है।

गया प्रसाद ने आगे कहा कि अंजू के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि अंजू की सोच ठीक नहीं है। मैंने कई बार अंजू को मना किया लेकिन वो अपने मन का करती है। जिस दिन वो अपने ससुराल से निकल कर बाहर गई उसी दिन हमारा रिश्ता उससे खत्म हो गया। हम इस बात से नाराज हैं कि वो अपने दोनों बेटों को छोड़ कर क्यों गई? उसने ऐसा कदम क्यों उठाया? यह बहुत ही शर्मसार होने वाली बात है। इसके बाद मीडिया से बात करते-करते अंजू के पिता रोने लगे। उन्होंने रोते हुए कहा, ‘मैं तो अपने आप को कोसता हूं कि मैं ऐसी बेटी का बाप क्यों बना इस दुनिया में।’

दें कि उत्तर प्रदेश के कैलोर की रहने वाली अंजू अपने कथित दोस्त नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान चली गई। बताया जाता है कि नसरुल्लाह और अंजू की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच प्यार भी हुआ और आखिरकार अंजू पाकिस्तान चली गई। अब यह बात सामने आई है कि पाकिस्तान जाकर दो बच्चों की मां अंजू ने अपने दोस्त नसरुल्लाह से निकाह कर ली है। इनका निकाहनामा भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मंगलवार को जब इनके निकाह की खबर सामने आई थी तब उस वक्त भी मध्य प्रदेश के टेकनपुर में रहने वाले अंजू के पिता ने कहा था कि अब अंजू हमारे लिए मर गई है।

अंजू के पिता ने कहा था कि मेरा अब उससे कोई रिश्ता नहीं है। अंजू के पिता ने कहा था कि पति को छोड़िए जिस लड़की ने अपने दो बच्चों को छोड़ दिया उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है अब। अंजू के पति राजस्थान के अलवर के भिवाड़ी में रहते हैं और दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं है। अंजू के पति ने पहले मीडिया के सामने कहा था कि उनकी पत्नी ने उन्हें धोखा दिया है। उन्होंने मीडिया के सामने कहा था कि अंजू घर से जयपुर जाने की बात कहकर निकली थी।

बहरहाल पाकिस्तान जाने के बाद से अब तक अंजू के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में अंजू नसरुल्लाह के साथ वीडियो शूट करवाती नजर आ रही हैं। दोनों इस वीडियो में काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अंजू ने पाकिस्तान में अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है और उसने इस्लाम भी कबूल कर लिया है। एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक महिला बुर्का पहनकर कोर्ट परिसर से बाहर निकलती नजर आ रही थी। कहा जा रहा है कि अंजू ही बुर्का पहनकर कोर्ट पहुंची थी और उनका निकाह भी हुआ है। नसरुल्लाह ने कहा था कि अंजू को पाकिस्तान में पुलिस सुरक्षा भी मिली हुई है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper