ओवरटेक करने पर विवाद, कार सवारों ने दो भाइयों को मारे चाकू

इंदौर। कनाड़िया बायपास पर कार सवार युवकों ने दो भाइयों पर प्राणघातक हमला कर दिया। उनकी कार को ओवरटेक कर रोका और कार के आगे-पीछे कार लगा दी। कार में आरोपितों के साथ युवतियां भी बैठी थी। युवतियों ने अभद्रता की और वस्त्र फाड़ कर झूठा केस लगाने की धौंस दी।

कनाड़िया थाना पुलिस के मुताबिक, घटना कनाड़िया ब्रिज के नीचे सर्विस रोड़ की है। शांतिनगर महू निवासी दीपक पुत्र लक्ष्मीनारायण सोंधिया भाई राजकुमार, पत्नी आरती, भाभी पूजा, मां, बेटियों के साथ भोपाल से महू जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे सफेद और काले रंग की कार उनके आगे-पीछे चलने लगी। ओवरटेक करने के चक्कर में एक कार सोंधिया की कार से टकरा गई। इस पर उनमें विवाद हुआ। तब दूसरी कार ने पीछा कर सोंधिया की कार को ओवरटेक कर रोक लिया।

कार सवारों ने विवाद किया और राजकुमार व दीपक पर चाकू लेकर टूट पड़े। दोनों कार में करीब सात युवक बैठे थे। उनके साथ लड़कियां भी थी, जो वस्त्र फाड़ कर शोर मचा रही थी। सोंधिया की कार में महिलाएं भी थी। आरोपितों ने उन्हें भी धमकाया। भीड़ एकत्र हुई तो आरोपित कार में बैठकर भाग गए। रात में पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज किया। टीआइ केपी यादव के मुताबिक, आरोपितों की पहचान कर ली है।

इंदौर। एमजी रोड़ थाना पुलिस ने भूमाफिया सुफियान अशरफ रंगूनवाला निवासी रेडियो कालोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित ने वकील वीरेंद्र जायसवाल और उसके साथियों पर हमला कर दिया। रंगूनवाला भूमाफिया राजू का भतीजा है। दोनों के खिलाफ एमआइजी थाना में केस दर्ज हुआ था। आरोपितों पर शासकीय भूमि खरीदने-बेचने के आरोप भी हैं। मैरिज गार्डन को प्रशासन ध्वस्त कर चुका है। कोर्ट पेशी के दौरान आरोपितों की पिटाई भी हुई थी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper