कोहरे का दिखने लगा असर, रेलवे ने फरवरी-मार्च तक रद्द कीं कई ट्रेनें, यहां चेक करें लिस्ट

नईदिल्ली: यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! सर्दियों के मौसम में रेलेवे ने यात्रियों कोहरे के कारण परिचालनिक कठिनाइयों को देखते हुये गाड़ियों का निरस्तीकरण किया गया है. पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा दिसंबर 2023 से मार्च 2024 तक कोहरे के कारण कैंसिल होने वाली ट्रेनों का ऐलान किया गया है. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वह एक रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट चेक कर ही अपनी आगे की यात्रा की योजना बनाएं.

मुजफ्फरपुर जंक्शन से प्रयागराज रामबाग तक चलने वाली ट्रेन (12537) चार दिसंबर 2023 से 31 दिसबंर 2023 तक, 1 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 तक और एक फरवरी 2024 से 28 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी. वापसी में ट्रेन (12538) 4 दिसंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक, 1 जनवरी 2024 से 31 जनवरी तक, 1 फरवरी 2024 से 28 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी.

ट्रेन संख्या कहां से कहां तक रद्द् होने की अवधि
15129 गोरखपुर से वाराणसी सिटी तक 1 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक
15130 वाराणसी सिटी से गोरखपुर तक 01 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक
15057 गोरखपुर से आनंद विहार टर्मिनल 07 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक
15058 आनंद विहार टर्मिनस से गोरखपुर तक 06 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक
15059 लालकुआं जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनस तक 05 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक
15060 आनंद विहार टर्मिनस से लालकुआं जंक्शन तक 05 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक
15621 कामाख्या जंक्शन से आनंद विहार टर्मनिस तक 07 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक
15622 आनंद विहार टर्मिनस से कामाख्या जंक्शन तक 08 दिसंबर 2023 से 1 मार्च 2024 तक
12209 कानपुर सेंट्रल से काठगोदाम तक 05 दिसंबर 2023 से 27 फरवरी 2024 तक
12210 काठगोदाम से कानपुर सेंट्रल तक 04 दिसंबर 2023 से 26 फरवरी 2024 तक
14005 सीतामढ़ी से आनंद विहार टर्मिनस 03 दिसंबर 2023 से दो मार्च 2024 तक
14523 बरौनी जंक्शन से अंबाला कैंट तक 04 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक
14524 अंबाला कैंट से बरौनी जंक्शन तक 02 दिसंबर 2023 से 27 फरवरी 2024 तक
14615 लालकुआं से अमृतसर तक 02 दिसंबर 2023 से 24 फरवरी 2024 तक
14616 अमृतसर से लालकुआं तक 02 दिसंबर 2023 से 24 फरवरी 2024 तक
14617 बनमनखी से अमृतसर तक 01 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक
14618 अमृतसर से बनमखी तक 01 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक
14673 जयनगर से अमृतसर तक 07 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक
14674 अमृतसर से जयनगर तक 05 दिसंबर 2023 से 27 फरवरी 2024 तक
04055 बलिया से आनंद विहार टर्मिनस तक 07 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक
04056 आनंद विहार टर्मिनस से बलिया तक 06 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक
04651 जयनगर से अमृतसर तक 03 दिसंबर 2023 से 01 मार्च 2024 तक
04652 अमृतसर से जयनगर तक 01 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2024 तक
लखनऊ जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनस तक चलने वाली ट्रेन 12583 1 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी तक रद्द रहेगी. वापसी में ट्रेन 12584 1 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी तक रद्द रहेगी.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper