जिलाधिकारी ने ग्राम महेशपुर ठाकुरान में क्रॉप कटिंग के कार्य का किया निरीक्षण

बरेली, 22 अक्टूबर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कल तहसील सदर के ग्राम महेशपुर ठाकुरान में क्रॉप कटिंग के कार्य का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने मौके पर धान की कटाई के कार्य को देखा और आवश्यक बिंदुओं में कृषक से बातचीत कर जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने ग्राम महेशपुर ठाकुरान की गाटा संख्या 459 रकवा 0.288 हेक्टेयर की धान क्राप कटिंग करायी। क्राप कटिंग ऑनलाइन ऐप के माध्यम से कार्यवाही की गयी। रेन्डम नम्बर के अनुसार निर्धारित किये गये त्रिभुजाकार प्लाट में 17.700 किलोग्राम धान का वजन प्राप्त हुआ। कुल अनुमानित प्रति हेक्टेयर धान की पैदावार 40.887 कुंतल है।

निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर,राजस्व निरीक्षक सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper