श्री श्री सर्वजनिन दुर्गोत्सव में महाअष्ठमी पूजा सम्पन्न, भाजपा जिलाध्यक्ष हुए शामिल

सीतापुर। श्री श्री सर्वजनिन दुर्गोत्सव में महाअष्ठमी का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया। कमेटी की ओर से पूजन का सिलसिला सुबह से ही विधि विधान से शुरू किया गया। पुरोहित दुर्गा पदों चक्रवर्ती ने अपने सहयोगी भोलानाथ चक्रवर्ती के साथ महाअष्ठमी पूजा, पुष्पांजलि एवं सन्धि पूजा पूर्ण किया। इसके बाद माँ का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम, आदि मंत्रो के उच्चारण से पूरा आंख अस्पताल परिसर गूँज रहा था । चारो तरफ भक्ति मई वातावरण के साथ महाष्ठमी पूजा में माँ के श्रृंगार के साथ धुप, नैवेध, सिंदूर, पुष्प, फल, इत्यादि वस्तुओ से श्रदलुओं ने अपनी पूजा प्रारम्भ की। इसके बाद व्रत धारण किये हुए श्रद्धालुओं ने मां को पुष्पांजलि अर्पित की। माँ के भोग व प्रसाद वितरण का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। सायंकाल की बेला में माँ दुर्गा की आरती पुरोहित दुर्गा पदों चक्रवर्ती ने पंचमुखी दीपक, कपूर से भरा दीपक, धूपची, जल से भरा हुआ शंख, तौलिया, हाथ वाला पंखा, रेशे वाला पंखा, पान व सुपाड़ी से की।
इसके उपरांत भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला को महासचिव रंजीत दास व सहायक महासचिव आकाश राय ने पटका पहनाकर व भगवान राम का चित्र भेट कर बधाई दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अन्नया चक्रवर्ती माँ दुर्गा मर्दनी का रूप धारण कर नृत्य व अन्तरा मुखर्जी ने बंगाली गाने में नृत्य प्रस्तुत किया, तत्पश्चात माँ को हलुवा, नारियल व विभिन्न प्रकार के लड्डुओं का भोग लगाकर श्रदालुओ को वितरण किया गया। पूजन में मुख्य रूप से एन. एन. चटर्जी, रंजीत दास, संजीव दास, विश्वजीत पोले, आकाश राय, अरिददम दास, एस. के. दत्ता, डॉ. प्रदीप राय, पंकज मुखर्जी, दीपक विश्वास, उदित बाजपेयी, सचिन मिश्रा, संजय मिश्रा, विजय शुक्ला, विनोद त्रिपाठी,विपुल सिंह, किशोरी लाल कश्यप, डॉ. शांति स्वरुप रस्तोगी, कमलेश मेहरोत्रा, सचिन त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, अशोक प्रजापति, डॉ. राजीव मिश्रा, वेद प्रकाश कश्यप, अम्ब्रीश दीक्षित, गायत्री तिवारी आदि उपस्थित रहे।
सन्धि पूजा में 108 दीप जलाकर महिलाओ ने मनोकामना पूर्ण की।
श्री श्री सर्वजनिन दुर्गोत्सव में सन्धि पूजा का आयोजन किया गया जिसमे महिलाओ ने 108 कमल के पुष्प के साथ साथ दीपक जलाकर अपनी मनोकामना पूर्ण करने के की प्रार्थना की। इसके पूर्व पुरोहित की ओर से पूजन कर दीप प्रज्वलित कर संधि पूजन का प्रारम्भ किया। 108 दीप जलने से पूरा पंडाल प्रकाश मय हो गया। इस मौके पर महिलाओ में रूबी मुखर्जी, निधि चक्रवर्ती, नीता दास, रिया दास, दीप्ती मुखर्जी, नितिका चक्रवर्ती, वन्दना राय, प्रियंका विश्वास, श्यामली पोले, सुधा विश्वास, निधी चक्रवर्ती, ने दीप जलाकर पूजा पूर्ण की। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी प्रकाश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper