जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा कजरीतीज पर्व को सकुशल ढंग से संपन्न कराने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा में जनपदीय पुलिस/बाहरी जनपदों से आए पुलिस बल को किया गया ब्रीफ, सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

गोण्डा। आज दिनांक 12.09.2026 को जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा कजरी तीज पर्व को सकुशल ढंस से सम्पन्न कराने हेतु ड्यूटी पर लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों के साथ रिवर्ज पुलिस लाइन गोण्डा में ब्रीफिंग कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष कजरी तीज का पर्व जनपद गोण्डा में दिनांक 13/14.09.2026 को मनाया जायेगा। इस पर्व के अवसर पर जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तथा अन्य सीमावर्ती जनपदों बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती एवं अयोध्या के दूरस्थ क्षेत्रों से अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु कॉवडियों के रूप में सरयू घाट से स्नान कर जल लेकर लखनऊ-गोण्डा मार्ग से होते हुए थाना क्षेत्र कर्नलगंज के बरखण्डी नाथ मंदिर, थाना खरगूपुर क्षेत्रान्तर्गत पृथ्वीनाथ मंदिर तथा को0 नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित दुःखहरण नाथ मंदिर आदि पर जलाभिषेक करेंगें। इस पर्व की संवेदनशीलता एवं कॉवडियों की काफी संख्या में भीड़ को देखते हुए जनपद के प्रमुख स्थानों पर पुलिस प्रबन्ध किए गए है। महोदय द्वारा बताया गया कि सभी जोनल/सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर ड्यूटी में लगाये गये पुलिस बल की समीक्षा कर उनकी स्वविवेक से समुचित स्थानों पर आवश्यक ड्यूटी लगाकर उनके कर्तव्यों के बारे में भली-भांति ब्रीफ करते हुए कजरीतीज पर्व को सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगें। उक्त पर्व के अवसर पर ड्यूटी पर लगें सभी प्र0नि0/निरीक्षक/थानाध्यक्ष सम्बन्धित जोनल पुलिस अधिकारी/सेक्टर पुलिस अधिकारी के दिशा-निर्देशों में कार्य करेंगे साथ ही अपने-अपने अभिदिष्ट क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनायें रखना सुनिश्चित करेंगे। ड्यूटी पर लगे सभी प्र0नि0/थानाध्यक्ष पर्याप्त संख्या में हमराह कर्मियों सहित रस्सा, लाउडहेलर, एण्टीराइट गन आदि के साथ ही ड्यूटी में रवाना होंगे। महोदय द्वारा आर0आई0 रेडियों को निर्देशित किया गया कि सूचनाओं के त्वरित अदान प्रदान हेतु समस्त वायरलेस सेटों को चेक करा लेंगे तथा बैट्री आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगें। समस्त सीसीटीवी कण्ट्रोल रूम प्रभारी मंदिर के अन्दर व परिसर की गतिविधियों पर एक साथ सतर्क दृष्टि बनायें रखेंगें। महोदय द्वारा स्थानीय अभिसूचना इकाई एवं अन्य अभिसूचना तंत्रों को और अधिक सक्रिय रहकर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सूचनाओं की जानकारी करने तथा सोशल मीडिया सेल को विभिन्न प्लेटफार्मो फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिवटर एवं व्हाट्सएप आदि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए भ्रामक सूचना प्रसारित होने पर विधिक कार्यवाही करते हुए तत्काल उसका प्रभावी खण्डन करवाने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा यह भी बताया गया कि कजरी तीज पर्व में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है जिसका फायदा उठाकर अवांछनीय तत्व छेड़खानी करने तथा चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को कारित करते है ऐसी घटनाओं को रोकने हेतु एण्टीरोमीयों टीम सादे वर्दी मे भ्रमणशील रहकर अवांछनीय तत्वों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाये रखेंगी। मुख्य स्थानों तथा सरयू घाट के दोनो घाटों से 250 मीटर की दूरी तक तथा मन्दिरों से 250 मीटर की दूरी तक कोई दुकाने नही लगेंगी तथा सम्बन्धित अधिकारी इसे सुनिश्चित करेगें कि श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त जगह बनी रहे। प्रत्येक जगह पर सी0सी0टी0वी0 कैमरों से निगरानी व संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों की मदद से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जायें। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा कजरी तीज पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक पुलिस प्रबन्ध किए गए है । सम्पूर्ण पुलिस प्रबन्ध में जनपदीय व गैरजनपदीय के 05 अपर पुलिस अधीक्षक, 16 पुलिस उपाधीक्षक, 51 प्र0नि0/थानाध्यक्ष/निरीक्षक सहित पर्याप्त संख्या में पुरूष/महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगायी गयी है। इसके अतिरिक्त पी0ए0सी0, डायल 112 के पीआरवी वाहन, जल पुलिस/गोताखोर, अग्निशमन पुलिस, डाग स्क्वाडय, फिल्ड यूनिट व स्वाट टीम को भी लगाया गया है तथा 03 क्यूआरटी का गठन किया गया है। आकस्मिक प्रकाश व्यवस्थापन हेतु ड्रेगन लाइट की व्यवस्था की गयी है। महिला श्रद्धालुओं के दृष्टिगत अवांछनीय तत्वों/चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु 04 एण्टीरोमियों टीम का गठन किया गया है। सूचनाओं के त्वरित गति से आदान प्रदान हेतु सब कण्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है जिसके प्रभारी आर0आई0 रेडियों गोण्डा होंगे। मंदिरों पर सी0सी0टी0वी से निगरानी हेतु सी0सीटी0वी0 कण्ट्रोलरूम की स्थापना की गयी है। जोनल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के व सेक्टर प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी की ड्यूटी लगायी गयी है। पूर्वी क्षेत्र के सम्पूर्ण पुलिस प्रबन्ध के प्रभारी अधिकारी श्री अजीत कुमार रजक अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी गोण्डा व पश्चिमी क्षेत्र के सम्पूर्ण पुलिस प्रबन्ध के प्रभारी अधिकारी श्री राधेश्याम राय अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी गोण्डा को बनाया गया है।

*इस अवसर पर ड्यूटी पर लगे जनपदीय/बाहरी जनपद से आये हुए राजपत्रित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।*
-------------------------------------------------------------------------------------------
*मीडिया सेल, गोण्डा।*

