प्रमुख पुरास्थल राखीगढी के उत्खनन में रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय की डा. प्रिया सक्सेना द्वारा प्रतिभाग

बरेली , 23 अप्रैल। हड़प्पा कालीन प्रमुख पुरास्थल राखीगढी हरियाणा मे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के additional डायरेक्टर जनरल डॉक्टर संजय मंजुल जी के निर्देशन में चल रहे उत्खनन मे महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग की डॉक्टर प्रिया सक्सेना द्वारा प्रतिभाग किया गया।

यह उत्खनन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(ASI ) के चंडीगढ़ सर्कल के श्रीमती कमई औतिलु कावुई सुपरिटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट चंडीगढ़ और डायरेक्टर अर्जुन राज इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्कियोलॉजी ASI के सह निर्देशन में हो रहा है। राखीगढ़ी पुरास्थल का उत्खनन पूर्व में डॉ अमरेंद्र नाथ,डॉ बसंत शिंदे तथा संजय मंजुल जी द्वारा किया गया है राखीगढ़ी पुरास्थल पर RGR-I से RGR- VII तक सात माउंड है। इस पुरास्थल को साइट म्यूजियम बनाकर प्रमुख पर्यटन स्थल बनाया जा रहा है।

पूर्व में हुए उत्खनन से यहां पर 60 से अधिक मानव शवाधान के साक्ष्य हड़प्पा काल ( 3500 वर्ष पूर्व) के आवासीय प्रमाण बर्तन, मनके, मृणमूर्तियां तथा विभिन्न उपयोगी वस्तुओं के पुरातात्विक प्रमाण प्राप्त हुए हैं इस उत्खनन सत्र में भविष्य में इसी प्रकार के प्रमुख प्रमाण प्राप्त होने की संभावनाएं हैं।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper