Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

प्राचीन भारतीय चिकित्सा विज्ञान और आयुर्वेद की महत्ता पर विशेष व्याख्यान! गोण्डा के डिग्री कॉलेज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और दैनिक जीवन में उपयोगिता पर हुई चर्चा

गोण्डा: श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोण्डा के आईक्यूएसी एवं विज्ञान विभाग की ओर से भारतीय ज्ञान परम्परा के अंतर्गत “प्राचीन भारतीय चिकित्सा विज्ञान एवं आयुर्वेद की महत्ता” विषय पर विशेष व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कॉलेज के ललिता शास्त्री सभागार में सम्पन्न हुआ।

आयुर्वेद के वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर रखे विचार

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. वैभव श्रीवास्तव, एमडी, एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उपस्थित रहे। उन्होंने प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं आयुर्वेद के वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ-साथ दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए।

SCPM ग्रुप की अध्यक्षा और निदेशक रहे मौजूद

-------------------------------------------------------------------------------------------

कार्यक्रम में एससीपीएम ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एंड एजुकेशन की अध्यक्षा श्रीमती अलका पाण्डेय और निदेशक श्री अजिताभ दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. जितेन्द्र सिंह, भारतीय ज्ञान परंपरा समिति के संयोजक प्रो. मंंशाराम वर्मा तथा वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. रेखा शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

आधुनिक युग में आयुर्वेद की उपयोगिता पर जोर

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा और आयुर्वेद केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर ही नहीं हैं, बल्कि आधुनिक युग में भी उत्तम स्वास्थ्य और निरोगी जीवनशैली के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------