Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

गोंडा में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार संघ ने सौंपा ज्ञापन 

गोंडा। पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले और के मामले को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार संघ, जनपद गोंडा ने जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
संघ के जिलाध्यक्ष रईस अहमद की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकार समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकारों के साथ मारपीट, धमकी या दबाव की घटनाएं गंभीर विषय हैं।
ज्ञापन में पत्रकार सत्यं मिश्रा पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच कर घटना में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका की जांच तथा कानून के अनुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। साथ ही पत्रकार अतुल तिवारी के साथ मारपीट के मामले में भी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग रखी गई।
पत्रकार संघ ने जनपद में पत्रकारों के साथ होने वाली धमकी, मारपीट अथवा दबाव की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पत्रकार संगठनों के बीच नियमित संवाद एवं समन्वय व्यवस्था मजबूत करने की बात कही गई।
ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा के लिए प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए

-------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------