मेरठ में देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार

 


मेरठ। मेरठ में जानी पुलिस ने सोमवार की रात दो बजे बाइक सवार दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। गिरफ्तार दोनों बदमाशों पर लूट, डकैती आदि के संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं।

थानाध्यक्ष प्रजन्त त्यागी के अनुसार पुलिस देर रात भोला झाल पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान भोला की और से आए दो बाइक सवारों को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया। जिस पर बदमाश गांव सिसौला की और भागने लगे।
पुलिस ने बदमाशों का भीछा किया। इसके बाद दोनों बाइक सवार बदमाश बाइक छोडकर पैदल सिसौला के जंगल में पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी बदमाशों पर जवाब में गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिये पांचली अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस पूछताछ में दोनों बदमाशों ने अपने नाम नफीस पुत्र असगर निवासी खेड़की मुज्जकीपुर आर आदिल पुत्र मुंसब निवासी सिसौला कलां बताए हैं।

नफीस पर जानी थानें में 14 और आदिल पर 35 मुकदमें लूट, डकैती, चोरी, पुलिस मुठभेड़, आर्म्स एक्ट में दर्ज है। दोनों से दो तमंचे बरामद हुए है। आदिल जानी थाना का हिस्ट्री शीटर है। दोनों पर अन्य थानों में मुकदमें दर्ज होने के बारें में जानकारी ली जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper