यूपी में पांचवें चरण की 14 सीटों पर आज से नामांकन, कई सीटों पर केंद्रीय मंत्री भरेंगे पर्चा

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में शुक्रवार से प्रदेश की 14 सीटों पर नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। अवध और बुन्देलखंड की इन सीटों में मोहनलालगंज (सु.), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन सु., झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी सु., बाराबंकी सु., फैजाबाद, कैसरगंज और गोण्डा शामिल हैं। चुनाव आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार इन सीटों पर तीन मई तक नामांकन दाखिले की प्रक्रिया चलेगी। चार मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। छह मई तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। यहां 20 मई को मतदान होगा। इन 14 में से चार सीटें सुरक्षित हैं।

पांचवें चरण की इन सीटों में से कई प्रतिष्ठा वाली सीटें मानी जाती हैं। इनमें लखनऊ सीट से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एक बार फिर भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं तो लखनऊ के ग्रामीण इलाके की सीट मोहनलालगंज सु.सीट पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर को भाजपा ने फिर प्रत्याशी बनाया है। अमेठी सीट पर पिछले चुनाव में कांग्रेस के राहुल गांधी को हराने वाली केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी फिर भाजपा प्रत्याशी हैं। विपक्ष के इण्डिया गठबंधन से अभी तक अमेठी व रायबरेली जैसी प्रतिष्ठित सीट पर सस्पेंस बना हुआ है। जालौन सु.सीट पर मौजूदा केन्द्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा को भाजपा ने फिर उम्मीदवार बनाया है।

इसी तरफ फैजाबाद सीट पर वर्तमान सांसद लल्लू सिंह, गोण्डा सीट पर मौजूदा सांसद कीर्तवर्धन सिंह, हमीरपुर सीट पर कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल, झांसी सीट पर अनुराग शर्मा, फतेहपुर सीट पर साध्वाी निरंजन ज्योति, कौशाम्बी सीट पर विनोद सोनकर एक बार फिर भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो इनमें से सिर्फ रायबरेली सीट पर कांग्रेस की सोनिया गांधी चुनाव जीती थीं बाकी 13 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार विजयी हुए थे।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की परीक्षा आज, पश्चिम यूपी की 5 सीटों पर मतदान, जानें समीकरण
2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में इन 14 सीटों पर कौन जीता कौन हारा
लोकसभा सीट जीते दल वोट मिले हारे दल वोट मिले
मोहनलालगंज सु. कौशल किशोर भाजपा 629999 सी.एल.वर्मा बसपा 539795
लखनऊ राजनाथ सिंह भाजपा 633026 आचार्य प्रमोद कृष्णन कांग्रेस 180011
रायबरेली सोनिया गांधी कांग्रेस 534918 दिनेश प्रताप सिंह भाजपा 367740
अमेठी स्मृति ईरानी भाजपा 468514 राहुल गांधी कांग्रेस 413394
जालौन सु. भानु प्रताप वर्मा भाजपा 581763 अजय सिंह पंकज बसपा 423386
झांसी अनुराग शर्मा भाजपा 809272 श्याम सुंदर सिंह सपा 443589
हमीरपुर कुं.पुष्पेन्द्र चन्देल भाजपा 575122 दिलीप कुमार सिंह बसपा 326470
बांदा आर.के.सिंह पटेल भाजपा 477926 श्यामा चरन गुप्ता सपा 418988
फतेहपुर निरंजन ज्योति भाजपा 566040 राकेश सचान कांग्रेस 66077
कौशाम्बी सु. विनोद सोनकर भाजपा 383009 इन्द्रजीत सरोज सपा 344287
बाराबंकी सु. उपेन्द्र रावत भाजपा 535917 रामसागर रावत सपा 425777
फैजाबाद लल्लू सिंह भाजपा 529021 आनंद सेन सपा 463544
कैसरगंज बृजभूषण शरण भाजपा 581358 चन्द्रदेव राम यादव बसपा 319757
गोण्डा कीर्तिवर्धन सिंह भाजपा 508190 विनोद कुमार सपा 341830
उर्फ पंडित सिंह

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper