राशिफल 17 फरवरी 2023: आज इन राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जाने अपनी राशि का हाल

मेष: मेष राशि के जातकों का सोचा गया सपना हकीकत में बदल सकता है। अपने उत्साह को काबू में रखें, हो सकता है आपकी खुशी भी परेशानी का कारण बन सकता है। शाम तक आपको धन का लाभ मिल सकता है। आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी है।

वृषभ या वृष राशि: वृषभ राशि के जातकों को आज खुशखबरी मिल सकती है। आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आ सकता है। आज कामों के वजह से आपको सराहना मिल सकता है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके घर से जुड़ा निवेश बेहद ही फायदेमंद रहेगा। आज आप कुछ घरेलू सामान या कुछ गहने खरीद सकते हैं। आज का दिन आपके लिए रोमांस भरा हो सकता है, लेकिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए बाहरी गतिविधियां फायदेमंद रहेंगी। किलेबंदी वाली जीवन-शैली में बंधे रहना, अपनी सुरक्षा की चिंता करना, ये सारी चीजें आपके शारीरिक और मानसिक विकास को रोक सकती है। ऐसी बातें आपको चिड़चिड़ा बना सकती है। सकारात्मक बातों पर विचार करने से आपको लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है।

सिंह: सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी आदतों को सुधारने की जरूरत है। आज आप अपने दोस्त की गैरमौजूदगी को महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन के लंबे समय बाद खुशहाली नसीब होने वाली है। आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या: कन्या राशि के जातकों को अच्छे विचारों को ग्रहण करने से दिमाग खुलेगा। आज आप अपने जीवन साथी से मिलकर भविष्य से संबंधित कोई नई योजना बना सकते हैं। उम्मीद भी है कि ये योजना सफल भी होगी। सामाजिक उत्सवों में शामिल होने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला: तुला राशि के जातकों को दिन का शुरुआत योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। जरुरत के समय दोस्तों का साथ मिल सकता है। विवादों से आपके रिश्तों में कमजोरी आ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को अपने आप में आशावादी होना आवश्यक है। आपका आत्मविश्वास और व्यवहार में बदलाव आएगा। आपका रुका हुआ काम आज सफल हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु: धनु राशि के जातकों को कई दिक्कतों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण से आप बेचैनी और झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, नुकसान हो सकता है। सेहत ठीक रहेगा।

मकर: मकर राशि के जातकों को आज धन की कमी पड़ सकती है। आज जितना हो सके पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। बनाए गए विचारों का उपयोग करें, लाभ होगा। आज के दिन आप अपने वैवाहिक जीवन का सुख भोग पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है। आप आज बिना किसी की मदद के ही धन कमा सकते हैं। लोगों में आपकी छवि बनी रहेगी। आज आप कोई और जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले सकते हैं। आज आप अपने जीवन साथी से मिलकर कुछ नई यादें बनाएंगे। आपकी खुशी रंग लाएगी। सेहत बिलकुल ठिक रहने वाला है।

मीन: मीन राशि वाले जातकों को तीर्थ करने का संयोग बन सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें अपने बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करना पड़ सकता है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो रही है और तरक्की साफ दिखाई दे रहा है। जल्द ही कामयाब होने वाले हैं। सेहत का ध्यान रखें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper