Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में ओरिएंटेशन कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत विशेष संध्या कार्यक्रम का आयोजन

बरेली,01 सितम्बर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली में ओरिएंटेशन कार्यक्रम–2026 की श्रृंखला के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा उनमें स्वास्थ्य, रचनात्मकता, नवाचार एवं मानवीय कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का समन्वय डॉ. इंदरप्रीत कौर, EC विभाग द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सुमेधा गुप्ता द्वारा “Health Awareness in Student Life” विषय पर इंटरैक्टिव व्याख्यान से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक स्वास्थ्य, संतुलित दिनचर्या तथा विद्यार्थी जीवन में स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक किया।

इसके पश्चात “Mind Over Machine” गतिविधि आयोजित की गई। गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को यह समझाना था कि Artificial Intelligence एक प्रभावी सहायक तकनीक है, लेकिन मानवीय मस्तिष्क की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता, आलोचनात्मक चिंतन, भावनात्मक समझ एवं मौलिक विचारों का विकल्प नहीं है।

गतिविधि में विद्यार्थियों को विभिन्न रचनात्मक कार्य दिए गए। विद्यार्थियों ने प्रत्येक कार्य को पहले अपनी सोच एवं रचनात्मकता के आधार पर पूरा किया और उसके बाद AI Tools की सहायता से वही कार्य किया। इसके माध्यम से Human Mind और AI-generated output के बीच तुलना की गई।

गतिविधि के प्रमुख चरणों में “Story Completion on Innovation”, “Poster Designing on Future of an Engineer” तथा “PPT Presentation on Mind Over Machine” शामिल रहे।

-------------------------------------------------------------------------------------------

कार्यक्रम का मूल्यांकन इंजीनियर अफरीन, केमिकल इंजीनियरिंग विभाग, डॉ. रोहित, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अर्चना गुप्ता, डीन FET ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि AI के वर्तमान दौर में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ creativity, critical thinking, communication और problem-solving skills का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को AI को अपनी क्षमताओं का विकल्प बनाने के बजाय एक सहायक उपकरण के रूप में प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में EC विभाग की छात्र स्वयंसेवक मेधावी एवं यश ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------