राज्य

विटामिन डी और कैल्शियम से भरपूर है ये फल, हड्डियां होंगी मजबूत

 

जोड़ों का दर्द, जोड़ों में अकड़न, हड्डियों में दर्द जैसी समस्याएं पहले बुजुर्गों को हुआ करती थीं। दुर्भाग्य से अब बहुत से बच्चे और युवा भी हड्डियों से जुड़ी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं। खाने में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी और सुस्त जीवनशैली इसका सबसे बड़ा कारण हैं।

अक्सर देखा जाता है कि बहुत से लोग दूध जैसी कैल्शियम से भरपूर चीजों का बहुत कम सेवन करते हैं, जी वजह से हड्डियों को कैल्शियम नहीं पाता है। इसी तरह अधिकतर लोग, खासकर शहरी लोग पूरे दिन दफ्तर में बंद रहते हैं, जिससे उन्हें विटामिन डी भी नहीं मिलता है।

बेशक उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों में कमजोरी आ जाती है लेकिन सही खान-पान के जरिए में उन्हें लंबे समय तक ताकतवर रखा जा सकता है। यही वजह है कि विभिन्न पोषक तत्व वाली चीजें, खासकर हड्डियों को मजबूत बनाने वाली चीजों का सेवन जरूरी है। कैल्शियम और विटामिन डी कमी से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की गंभीर बीमारी हो सकती है। गर्मियों का मौसम जारी है और इस मौसम में कई तरह के फल मिलते हैं, इनमें कुछ हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।

पपीता
बहुत से लोगों को पपीता पसंद नहीं है, खासकर बच्चों को। लेकिन पपीता अत्यधिक पौष्टिक होता है। यह विटामिन ए और सी और फाइबर से भरा होता है। पपीते में मौजूद पपैन नामक एंजाइम कार्ब्स, फैट और प्रोटीन को तोड़ता है। इसलिए यह पेट के लिए सही है और भोजन के बेहतर पाचन में मदद करता है। रोजाना पपीते का सिर्फ एक टुकड़ा खाना आपके शरीर और हड्डियों को आवश्यक पोषक तत्व दे सकता है।

सेब खाएं
सेब गर्मियों का फल है लेकिन यह पूरे साल आपको मिल सकता है। सेब आपके शरीर को कैल्शियम और विटामिन सी से भर देता है। यह दोनों ही पोषक तत्व कोलेजन और हड्डियों के नए टिश्यू बनाने के लिए जरूरी हैं। इनके अलावा सेब में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं।

-------------------------------------------------------------------------------------------

स्ट्रॉबेरीज खाएं
इस गर्मी में रसदार स्ट्रॉबेरी खाने से न चूकें। ये एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं, जो फ्री रैडिकल डैमेज के प्रभाव को कम करती हैं और इस तरह हड्डियों को स्वस्थ रखने का काम करती हैं। इसके इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर में नई हड्डियों का निर्माण करते हैं।

अनानास
अनानास पोटैशियम से भरपूर होता है। पोटेशियम एसिड के भार को बेअसर करने में मदद कर सकता है और इस तरह हड्डियों से कैल्शियम की कमी को कम कर सकता है। इसके अलावा, अनानास कैल्शियम और विटामिन ए से भरपूर होता है। गर्म के दिनों में अनानास के ठंडे स्लाइस आपको तरोताजा कर देते हैं।

संतरा खाएं
संतरे का रस शरीर को कैल्शियम और विटामिन डी दोनों प्रदान करता है, जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। रोजाना संतरे के जूस पीने से ऑस्टियोपोरोसिस से भी बचा जा सकता है। इसके अलावा यह विटामिन का भी भंडार है, जीससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है।

केला
पाचन को दुरुस्त रखने के अलावा केला मैग्नीशियम का भी अच्छा स्रोत है। यह पोषक तत्व हड्डी और दांतों की संरचना के विकास में एक अहम भूमिका निभाता है। इसलिए रोजाना एक केला खाने से कमजोर हड्डियों को ताकत मिलती है।

कीवी
चाहे फल हो या जूस, कीवी में सबसे अधिक मात्रा में कैल्शियम होता है, लगभग 60 मिलीग्राम। यह हड्डियों की मजबूती, दांतों की संरचना को विकसित करने में मदद करता है और ऑस्टियोपोरोसिस को भी रोकता है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------