शादी के बाद हनीमून पर नहीं गए ये बॉलीवुड सितारे, लिस्ट देखकर हैरान रह जाएंगे आप

मुम्बई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 7 फरवरी को दोनों ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए। शादी के बाद यह जोड़ा दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दे चुका है, जिनमें कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। ऐसे में आज हम आपको उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी के बाद हनीमून पर नहीं गए।

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। साल 2021 में उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के बाद यह कपल हनीमून पर नहीं गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण हाल ही में फिल्म भेड़िया में नजर आए थे। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई थी।

राजकुमार राव बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक हैं। इस लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है। राजकुमार राव ने भी कियारा-सिद्धार्थ की तरह ही डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। लंबे समय तक अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को डेट करने के बाद उन्होंने शादी की थी। हालांकि, शादी के बाद दोनों हनीमून पर नहीं गए थे।

फरहान अख्तर उम्दा डायरेक्टर के साथ एक अच्छे एक्टर भी हैं। वह अब तक कई फिल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। साल 2022 में उन्होंने शिबानी दांडेकर से शादी की थी। यह उनकी दूसरी शादी है। शादी के बाद यह कपल भी हनीमून पर नहीं गया था।

रणबरी कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में से एक हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने साल 2022 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, वह भी हनीमून पर नहीं गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया की प्रेग्नेंसी की वजह से कपल ने यह फैसला लिया था।

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने हाल ही में केएल राहुल से शादी की है। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने सात फेरे लेने के फैसला किया था। इस शादी में करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। हालांकि, दोनों अभी तक हनीमून पर नहीं गए हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper