मनोरंजन

इक़बाल खान और गुलकी जोशी ने सोनी सब के शो यादें को बनाया पहचान, प्यार और दूसरे मौकों की दिल छू लेने वाली कहानी

मुंबई, अप्रैल, 2026: ऐसे दौर में जब टीवी ड्रामा लगातार नई सीमाएँ पार कर रहे हैं, सोनी सब का यादें एक ताज़गी भरा मेडिकल ड्रामा बनकर सामने आया है, जो क्लिनिकल डिटेल्स से ज़्यादा इंसानी जज़्बातों को अहमियत देता है। मशहूर इटैलियन सीरीज़ ‘डीओसी (डॉक)– नेल्ले तुए मानी’ से प्रेरित यह शो अस्पताल की तेज़-तर्रार ज़िंदगी को बेहद निजी कहानियों को यादों, मोहब्बत और खुद को फिर से खोजने की जद्दोजहद के साथ जोड़ता है।

कहानी के केंद्र में हैं डॉ. देव मेहता, जिन्हें इक़बाल खान ने गहराई और संवेदनशीलता के साथ निभाया है। एक तेज़-तर्रार, इंस्टिंक्ट पर काम करने वाले डॉक्टर से लेकर याददाश्त खो चुके इंसान तक का उनका सफर बेहद असरदार और दिल को छू लेने वाला है। खान का बारीक अभिनय पहचान की नाज़ुकता और ज़िंदगी को फिर से बनाने की हिम्मत को बखूबी दर्शाता है। उनके सामने गुलकी जोशी हैं, जो सृष्टि अग्रवाल का किरदार निभा रही हैं। सृष्टि अस्पताल की एडमिनिस्ट्रेटिव हेड और देव की पुरानी साथी है। उनका भावनात्मक संघर्ष कहानी को और गहराई देता है। दोनों की केमिस्ट्री शो की रीढ़ है, जो यादें को सिर्फ एक ड्रामा नहीं, बल्कि दूसरे मौकों की दिल से जुड़ी खोज बना देती है।

कहानी में और रंग भरती हैं सृष्टि सिंह, जो डॉ. वाणी गुप्ता का किरदार निभा रही हैं। उनकी शांत लेकिन गहरी मौजूदगी और भावनात्मक दुविधाएँ यह दिखाती हैं कि जब यादें मिट जाती हैं तो भी एहसास ज़िंदा रहते हैं।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, इक़बाल खान कहते हैं, “डॉ. देव के लिए जो प्यार और हौंसला मुझे मिला है, वह बेहद विनम्र करने वाला है। दर्शक सिर्फ उनकी कहानी ही नहीं देख रहे, बल्कि उसे महसूस कर रहे हैं और यही एक अभिनेता होने का सबसे बड़ा इनाम है। यह देखना प्रेरणादायक है कि लोग इस किरदार की नाज़ुकता और इंसानियत को अपना रहे हैं और उनका समर्थन मुझे हर दिन आगे बढ़ने की ताकत देता है।”

कैरेक्टर-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग और भावनाओं से भरी कहानी के साथ यादें मेडिकल केसों से आगे बढ़कर पहचान, रिश्तों और बदलाव के विषयों पर केन्द्रित है। यह शो दर्शकों के दिल को इसलिए छूता है, क्योंकि यह असल ज़िंदगी की नाज़ुकता और मज़बूती का आईना पेश करता है।

देखिए यादें, सोमवार से शनिवार रात 8 बजे सिर्फ सोनी सब पर।

---------------------------------------------------------------------------------------------------