संबंध बनाने से इनकार करने पर महिला व चार बच्चों को उतारा था मौत के घाट, 28 साल बाद गिरफ्तार

मुंबई. मुंबई पुलिस ने मीरा रोड इलाके में एक महिला व उसके चार बच्चों की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह 28 साल से फरार था। मामले के दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। महिला द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसे व उसके बच्चों को मार डाला था।

मीरा भायंदर-वसई विरार क्राइम ब्रांच ने फरार आरोपी राजकुमार चौहान को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वह मीरा रोड इलाके में एक महिला व उसके चार बच्चों की हत्या का आरोपी है। उसे मुंबई एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह विदेश में अपनी नौकरी के लिए रवाना हो रहा था।

वारदात के वक्त आरोपी राजकुमार की उम्र 19 साल थी। वह महिला से शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन इसमें असफल होने पर उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार हत्या के दो अन्य आरोपी अनिल सरोज और सुनील सरोज अभी भी फरार हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper