सपने में गहने देखना और चोरी होने का क्या है मतलब? जानिए

 

Sapne Me Gahne Dekhna: सपने हमें कई प्रकार के दिखाई देते हैं। साथ ही कुछ सपने देखकर हमें हर अभास होता है तो कुछ सपने हमें सुख का अनुभव कराते हैं। आपको बता दें कि स्वप्न शास्त्र अनुसार हर सपने का अपना अलग मतलब होता है। साथ ही सपने का असल जिंदगी में अर्थ अलग होता है। यहां हम आज बात करने जा रहे हैं कि अगर सपने में आपको गहने (आभूषण) दिखाई दें या गहने चोरी होने का सपना देखें तो इसका असल जिंदगी में क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…

स्वप्न शास्त्र मुताबिक सपने में सोना- चांदी देखना एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको धनलाभ हो सकता है या फिर कोई खुशखबरी मिल सकती है। लेकिन आभूषणों को देखना आपके लिए अच्छा होगा या बुरा ये इस पर निर्भर करता है कि आपने इसे किस तरह देखा है।

सपने में गहने गिफ्ट करना
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार सपने में किसी को गहने गिफ्ट करना बेहद शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो काम आपके अटके हुए थे वो पूरे हो सकते हैं। साथ ही इसका अर्थ है कि आपका खोया हुआ आत्‍मविश्‍वास फिर से लौटने लगा है।

गहने चोरी का सपना
सपने में गहने चोरी होना एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको धनहानि हो सकती है या फिर आपको कोई अशुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार मे घाटा हो सकता है। किसी निवेश में नुकसान हो सकता है। साथ ही आपका धन कोई मार सकता है। इसलिए उधार देने से बचें।

स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में गहने खरीदना शुभ माना जाता है। इसका असल जिंदगी में मतलब है कि आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। जल्‍द ही आपकी कोई ख्वाहिश पूरी होने वाली है या फिर आपको शुभ सूचना मिलने वाली है। अटके हुए पैसे मिल सकते हैं। आपकी परेशानियों का अंत होने वाला है। साथ ही आपको शत्रुओं पर विजय मिलने वाली है। साथ ही आने वाले समय में कोई बेहतरीन काम को आप अंजाम देने वाले हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper