साल के अंतिम चंद्रग्रहण का इन छह राशियों पर रहेगा प्रभाव, गलती से भी न करें ये काम

नई दिल्ली। वर्ष 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा यानि आठ नंवबर को लगेगा। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को दोपहर बाद 1:32 बजे से शुरू होगा और शाम 7:27 बजे तक इसका प्रभाव रहेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना दोनों ही वर्जित होता है। इस दौरान पूजा भी नहीं करनी चाहिए। ग्रहण के दौरान सोना भी नहीं चाहिए। यही नहीं गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलें तो अच्छा है। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं इस दौरान चाकू या कैंची का भी इस्तेमाल न करें तो उनके लिए हितकर है।

साल के इस अंतिम चंद्र ग्रहण का प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा। कई राशियों में इसका विपरीत असर होगा, जबकि सिंह व कर्क राशि वाले लोगों के लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छा माना जा रहा है। जिला कांगड़ा में उपमंडल जवाली के पंडित विपिन शर्मा ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण को एक विशेष घटना के रूप में देखा जाता है। वहीं पौराणिक ग्रंथों के अनुसार जब भी आकाश में चंद्र ग्रहण होता है तो उसका पूरा प्रभाव पृथ्वी पर पड़ता है। यही नहीं किसी भी ग्रहण का असर सभी राशियों पर भी जरूर पड़ता है।

इन राशियों पर रहेगा प्रभाव
मेष राशि : चंद्र ग्रहण पर मेष राशि वाले लोग अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें, क्योंकि किसी बीमारी का खतरा रहेगा। इसके अलावा आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

वृषभ : चंद्र ग्रहण से वृषभ राशि वाले लोगों की पढ़ाई लिखाई में विपरीत असर पड़ेगा। अगर आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो उसका उम्मीद से विपरीत परिणाम भी आ सकता है।

मिथुन : इस राशि वाले लोगों को धन लाभ होगा, अगर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो नौकरी के अवसर मिलेंगे और अगर नौकरी कर रहे हैं तो पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

कर्क : कर्क राशि वाले लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और नौकरी में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह : सिंह राशि वाले लोगों के प्रेम प्रसंग मजबूत होंगे और अगर कहीं शादी की बात चल रही है तो शादी जल्दी होने का योग है।

तुला : तुला राशि के लोग इस दिन खर्च सोच समझकर करें, क्योंकि ऐसे जरूरी कार्य पड़ सकते हैं जिससे आपका खर्चा बहुत अधिक हो जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper