सूर्य के घर में बना त्रिग्रही योग, इन राशि के लोगों की पैसों से भर जाएगी तिजोरी, होंगे मालामाल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलता है। इन राशि परिवर्तन का प्रभाव शुभ और अशुभ दोनों तरह से देखने को मिलता है। हिंदू पंचांग के अनुसार एक ही राशि में 3 ग्रहों की युति होने से त्रिग्रही योग का निर्माण होता है। बता दें कि शास्त्रों में त्रिग्रही योग बेहद दुर्लभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 25 जुलाई 2023 को बुध ग्रह ने सिंह राशि में प्रवेश किया था। सिंह राशि को सूर्य के स्वामित्व वाली राशि माना जाता है। इस दौरान सूर्य की इस राशि में मंगल, बुध और शुक्र की युति हो रही है।

सिंह राशि में इस तरह त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष के मुताबिक 50 साल बाद सिंह राशि में बुध, मंगल और शुक्र की युति बन रही है। ऐसे में सिंह राशि में त्रिग्रही योग की युति बनने से कुछ राशि वालों को विशेष रूप से लाभ होने वाला है।

मेष राशि
सिंह राशि में त्रिग्रही योग बनने से मेष राशि वालों को बेहद शुभ फलों की प्राप्ति होने वाली है। इस राशि वालों के जीवन में खुशियां आएंगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस समय अवधि में परिवार में खुशियों का आगमन होगा। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

कुंभ राशि
सिंह राशि में तीन ग्रहों के एक साथ होने से कुंभ राशि वालों को भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। लाभ कमाने के लिए यह समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में भी बड़ा लाभ होने की संभावना है। आर्थिक लाभ मिलेगा।

सिंह राशि
मंगल, बुध और शुक्र की युति इसी राशि में बन रही है। ऐसे में सिंह राशि वालों को विशेष रूप से लाभ होने वाला है। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। इस दौरान किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।

तुला राशि
त्रिग्रही योग तुला राशि वालों के लिए लाभदायी रहेगा। इस दौरान तुला राशि वालों को परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। त्रिग्रही योग धन लाभ करा सकता है। आय में वृद्धि होगी। पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। विवाद के योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक रूप से लाभ होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper