16 सितंबर 2022 राशिफल: जानिए आज क्या कहती है आपकी राशि

मेषः आज जॉब में सफलता मिलेगी। परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिसके कारण आपको मानसिक शांति मिलेगी। धन के लेन देन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

वृष: सपरिवार धार्मिक यात्रा का प्लान कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

मिथुन: जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।आज आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है, जिससे कुछ गिले-शिकवे भी दूर होंगे। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कफ जनित रोग की सम्भावना रहेगी। जॉब व व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। नौकरी में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

सिंह: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। स्‍वभाव में चिड़चिड़पन रहेगा। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।आज वाणी प्रयोग के प्रति सतर्क रहें।

कन्या: घर में किसी रुके कार्य में सफलता से खुश रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। मानसिक सुखों के विस्‍तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। आज आपकी संतान के विवाह संबंधी समस्या के सुलझ जाने से आप प्रसन्न रहेंगे।

तुला: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज आपको अपने घर के मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति की दखलअंदाजी देने से रोकना होगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक विकास संभावित है।

वृश्चिक: व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। नौकरी में आज आपको आपके पसंद का कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। खर्चों की वृद्धि होगी। मानसिक शांति रहेगी। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु: छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी कुछ लोगों से मिलना जुलना कर सकते हैं। बैंकिंग से जुड़े लोंगों को लाभ होगा।

मकर: व्यवसाय में लाभ होगा। आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे और उन पर लगाम लगाने के बारे में ही सोचते रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।आत्‍मसंयत रहें। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।

कुम्भ: रियल एस्टेट में लाभ हो सकता है। भाई व बहनों से यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आज का दिन यात्र के लिए सुखद रहेगा।

मीन: व्यवसाय के लिए समय बहुत ही शुभ है। यात्रा के योग हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।आज आप अपने भविष्य के कुछ नीतियों को बनाने में अपने किसी रिश्तेदार से मदद ले सकते हैं। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा दायित्व मिल सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper