जिलाधिकारी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियो के साथ की बैठक


बरेली,19अप्रैल।जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियो के साथ कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो बच्चे सैम से मैम में आ रहे हैं तथा स्वस्थ हो रहे हैं उनकी पोर्टल पर समय से फीडिंग सुनिश्चित की जाए, जिससे सी0एम0 डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग प्रभावित ना हो।

बैठक में संबंधित अधिकारियों को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि भर्ती पूरी तरह नियमानुसार होनी चाहिए और किसी प्रकार के दबाव या प्रलोभन में आने की आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी ने एक माह के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 20, 21 व 22 अप्रैल को अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायकों द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे सभी सीडीपीओ और सुपरवाइजर अपने क्षेत्र की कर्मियों का कार्ड बनवाए ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त सी0डी0पी0ओ0/सुपरवाइजर सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
