जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनांतर्गत कार्यों की करी समीक्षा


बरेली, 24 अप्रैल। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनांतर्गत कार्यों की समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए कि इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए जिससे अधिक से अधिक लोग इस योजना से प्रेरित हो सके।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यालयध्यक्ष जिन्हे लक्ष्य आवंटित किये गए है उनसे लक्ष्य से सापेक्ष कार्य करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
बैठक में बैंक प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ऋण वितरण किया जाये साथ ही वेंडरों और आवेदको के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए तथा स्वीकृत ऋण का शीघ्र वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उक्त योजना की समीक्षा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक माह की जाती है, इसलिए सभी विभाग पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, उप जिलाधिकारी/पी.ओ. नेडा राम जनम यादव, समस्त बैंक के मैनेजर सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
