Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

विश्व पशुचिकित्सा दिवस 2026 पर आईवीआरआई में जागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन

बरेली,25अप्रैल।आईवीआरआई में कल विश्व पशुचिकित्सा दिवस 2026 के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। वर्ष 2026 की थीम “पशु चिकित्सक: भोजन और स्वास्थ्य के संरक्षक” रही, जो खाद्य सुरक्षा, जूनोटिक रोगों की रोकथाम तथा “वन हेल्थ” दृष्टिकोण के माध्यम से जनस्वास्थ्य संरक्षण में पशुचिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है।

इस अवसर पर आयोजित एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण) एवं क्विज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों में पशुचिकित्सा, खाद्य सुरक्षा एवं जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ-साथ अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देना था।

एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में कुल 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया। परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम स्थान: कृष्णा जायसवाल (टेक्नोलॉजी बायोटेक, प्रथम वर्ष)
द्वितीय स्थान: हर्षित शरावत (बीवीएससी, द्वितीय वर्ष)
तृतीय स्थान: सलोनी सिंह (बीवीएससी, तृतीय वर्ष)

प्रतियोगिता के सफल संचालन में डॉ. रेखा पाठक, डॉ. अंशुक, डॉ. अभिषेक वर्मा एवं डॉ. नीरज श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

क्विज प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं—
प्रथम स्थान: मिस एम. धनिशा एवं श्री राघव मित्तल
द्वितीय स्थान: मिस झिलमिल कश्यप एवं मिस प्रियंशु भूमला
तृतीय स्थान: श्री प्रणव राजेन्द्र हुशे एवं श्री मोहम्मद यह्या

क्लिनिकल केस प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, प्रस्तुतीकरण कौशल एवं व्यावहारिक समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डॉ. महेश कुमार, द्वितीय स्थान डॉ. प्रार्थना तथा तृतीय स्थान डॉ. अमन तिवारी ने प्राप्त किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरिहरासुथन के., हरिगोपाल, प्रणव, मानविता, वैष्णवी एवं शरण्या (क्लिनिकल केस प्रेजेंटेशन ग्रुप-2) को सराहना (Appreciation) प्रदान की गई। इंटर्न ग्रुप-1 को विजेता घोषित किया गया, जिसमें अंबिका सिंह, अनीता, प्रियांशी शर्मा एवं प्रांजल दुबे शामिल रहे, जबकि अन्य प्रतिभागी टीम को ग्रुप प्रेजेंटेशन में उपविजेता (Runners-up) घोषित किया गया।

इस प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. ए.आर. सेन, डॉ. गीता चौहान, डॉ. सुमन तालुकदार, डॉ. अनीशा वी.ए. एवं डॉ. सौमेन चौधरी की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रमों का संचालन डॉ. ए.एम. पावड़े, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रभारी, रेफरल वेटरनरी पॉलीक्लिनिक के मार्गदर्शन में, रोटरी क्लब इज्जतनगर तथा डॉ. डी.सी. शुक्ला के सहयोग से किया गया।

जागरूकता अभियानों के अंतर्गत अल्मा मेटर स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय, आईवीआरआई में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहाँ छात्रों को खाद्य सुरक्षा, खाद्य मिलावट तथा उनके मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान डॉ. हिमानी धांजे, वरिष्ठ वैज्ञानिक, पशु जनस्वास्थ्य विभाग, आईवीआरआई ने विशेष व्याख्यान देते हुए खाद्य सुरक्षा एवं जूनोटिक रोगों की रोकथाम में पशुचिकित्सकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने पशुचिकित्सा क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी भी साझा की।

इसके अतिरिक्त क्रिएशन्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. जेस वर्जिस, वरिष्ठ वैज्ञानिक ने विश्व पशुचिकित्सा दिवस के महत्व एवं समाज में पशुचिकित्सकों की बहुआयामी भूमिका पर व्याख्यान दिया।

जागरूकता को व्यापक स्तर पर पहुँचाने हेतु स्नातक छात्रों द्वारा बरेली के निकटवर्ती क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें रेबीज की रोकथाम, पालतू पशुओं की जिम्मेदार देखभाल तथा कुत्ते के काटने पर त्वरित उपचार के बारे में प्रभावी संदेश दिए गए।

इसी क्रम में रेफरल वेटरनरी पॉलीक्लिनिक, आईवीआरआई में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुत्तों का टीकाकरण किया गया तथा पशुपालकों को रेबीज से बचाव एवं समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------