Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

एसआरएमएस रिद्धिमा में बाल एवं युवा महोत्सव की दूसरी कड़ी में हुआ सोलो डांस कंपटीशन


बरेली,25अप्रैल एसआरएमएस रिद्धिमा में बाल एवं युवा महोत्सव की दूसरी कड़ी में सोलो डांस कंपटीशन ‘कल के कलाकार’ का आयोजित हुआ। इसमें जूनियर वर्ग में हार्टमैन कालेज की आद्या पटेल और सीनियर वर्ग में रिद्धिमा की माही कटारिया ने पहला पुरस्कार प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति जी ने पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिद्धिमा में आयोजित बाल एवं युवा महोत्सव की दूसरी कड़ी सोलो डांस कंपटीशन ‘कल के कलाकार’ में शामिल होने बरेली मंडल से 20 स्कूल – कॉलेज एवं इंस्टिट्यूट से कुल 52 प्रतिभागी पहुंचे। सभी ने अपनी नृत्य प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में शामिल देविशा मूर्ति, रुचि शाह और डा. आशीष कुमार ने प्रतियोगियों का मूल्यांकन किया और विजेताओं का चुनाव कर अपना फैसला सुनाया। इसमें जूनियर वर्ग में आद्या पटेल (हार्टमैन कालेज) को पहला पुरस्कार, गुरनूर कौर (रिद्धिमा) को दूसरा और पीहू चौधरी (सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र) को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। अव्यन (डांसकृति इंस्टीट्यूट) और पाखी रस्तोगी (जीआरएम स्कूल) को विशेष उल्लेखनीय प्रतिभा के लिए पुरस्कृत किया गया। सीनियर वर्ग में माही कटारिया (रिद्धिमा) ने पहला पुरस्कार, नित्या जैन (रिद्धिमा) ने दूसरा और त्वरा आर्या (गौतम बुद्ध विवि) ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया। कार्यक्रम में ट्रस्टी आशा मूर्ति जी, ऋचा मूर्ति जी, उषा गुप्ता जी और एसआरएमएस रिद्धिमा के गुरुजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंशु कुमार शर्मा ने किया। रिद्धिमा के सेंटर हेड डा.आशीष कुमार ने कहा कि बाल एवं युवा महोत्सव की अगली कड़ी के रूप में पहली मई को बैंड वार ‘इलेक्ट्रा’, 8 मई को थिएटर कंपटीशन ‘स्टेज स्पार्क’, 15 मई को चित्रकला वर्कशाप एवं प्रतियोगिता ‘रंगोदय’, 22 मई को फोटोग्राफी वर्कशॉप एवं प्रतियोगिता ‘इंस्ट्रा रील्स’ का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों के विद्यार्थी इसमें अपनी प्रविष्टि एसआरएमएस रिद्धिमा में भेज सकते हैं। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------