रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

बरेली,10 मई। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में कल एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता की थीम ‘सतत विकास’ रखी गई, जिसमें प्रतिभागियों को सतत विकास के 17 उद्देश्यों में से किसी एक का चयन कर हस्तनिर्मित पोस्टर बनाना था।

विभिन्न विषयों से जुड़े छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी रचनात्मक क्षमता को निखारना था, जिसकी स्पष्ट झलक प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए रचनात्मक एवं नवीनता से परिपूर्ण पोस्टरों में देखने को मिली।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुबोध धवन, डॉ. ललित कुमार पाण्डेय एवं डॉ. कामिनी विश्वकर्मा ने निभाई। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
* प्रथम स्थान: श्रद्धा शर्मा * द्वितीय स्थान: गोविन्द कुमार * तृतीय स्थान: रितेश चन्द् * सांत्वना पुरस्कार: सनिष्ठा और शिवानी नायर
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आशुतोष प्रिय ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं में सतत विकास के 17 उद्देश्यों के विभिन्न आयामों के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं एवं समाज की समस्याओं और चुनौतियों को बारीकी से समझने का अवसर प्रदान करती हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के.पी. सिंह ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों को वैश्विक मुद्दों से जोड़ने और उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में सहायक होती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. अजीत सिंह, डॉ. रुचि द्विवेदी, प्रो. एम.एल. मौर्य, डॉ. मोहम्मद इसरार खान, डॉ. जानकी राजपूत, डॉ. रिजवान कासिम, डॉ. पवन सिंह, आदित्य गौतम, हिमांशी जुनेजा, गजेन्द्र सिंह पटेल, नसीर अहमद सहित विभाग के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
